फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दूल्हे ने मांगी लग्जरी कार, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दूल्हे ने मांगी लग्जरी कार तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार
विज्ञापन

हापुड़। संभल से बरात लेकर आए दूल्हे ने फेरों से पहले दहेज में लग्जरी कार की मांग की। जिसके वधु पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। साथ ही दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया। वधु पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया। वहीं, शुक्रवार सुबह दुल्हन पक्ष के लोगों ने थाने में हंगामा करते हुए दूल्हे पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, कार्रवाई के लिए विधायक भी देहात थाने पहुंच गए। देर शाम तक दोनों पक्ष थाने में जुटे रहे और दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास जारी है।
थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला गांधी विहार निवासी युवती की शादी जनपद संभल के एक गांव निवासी युवक के साथ तय हुई थी। युवक उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है और बुलंदशहर में तैनात है। पांच दिसंबर को सगाई की रश्म पूरी होने के बाद नौ दिसंबर को विवाह की तरीख तय हुई। बृहस्पतिवार रात धूमधाम से बरात आई और रस्में पूरी की जा रही थीं। वर-वधु पक्ष के लोग विवाह की खुशियों में मशगूल थे। चढ़त के बाद दूल्हा मंडप के दरवाजे पर पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान दूल्हे ने दहेज में एक लग्जरी कार और बीस लाख रुपये की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान दुल्हन मौके पर पहुंची और उसने शादी से इनकार कर दिया। बरात के कुछ लोग हंगामा होते देख खिसक लिए, जबकि वधु पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बना लिया, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन

सुबह दुल्हन पक्ष के काफी संख्या में लोग थाने पर एकत्र हो गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। युवती के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है, लेकिन कुछ लोग दोनों पक्षों के समझौते के प्रयास में जुट गए। युवती के पिता ने प्रस्ताव रखा कि उनकी ओर से खर्च किए गए तीस लाख रुपये दे दो तो किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी। दूल्हा पक्ष इतनी रकम देने को तैयार नहीं था। कुल मिलाकर पूरे दिन हंगामा चलता रहा। शाम तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पहुंचे विधायक ने भी लिया मामले का संज्ञान
सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने भी थाने पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया, उन्होंने कहा कि वधु पक्ष कार्रवाई करना चाहता है तो पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

तहरीर के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर दी है। वधु और वर पक्ष में कुछ लोगों के बीच समझौते के प्रयास को देखते हुए फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। युवती के परिजन रिपोर्ट दर्ज कराना चाहते हैं तो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed