{"_id":"61b3922fd2efa7220c00c7ce","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2307739146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा में नहीं कोई सुधार, 330 पहुंचा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा में नहीं कोई सुधार, 330 पहुंचा एक्यूआई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवा में नहीं कोई सुधार, 330 पहुंचा जिले का एक्यूआई
हापुड़। जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण और स्मॉग के कारण शुक्रवार को जिले का एक्यूआई 330 तक पहुंच गया। अस्पतालों में आंखों और गले में शिकायत वाले 95 मरीज अस्पताल पहुंचे।
बृहस्पतिवार से एक बार फिर आसमान में धुंध छाने लगी। वहीं कोहरे की दस्तक के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम एक्यूआई 330 तक दर्ज किया गया। सुबह शाम स्मॉग के कारण सड़कों पर अधिक दूरी तक देख पाना संभव नहीं था। प्रदूषण की एक बार फिर गंभीर होती स्थिति से लोगों की सेहत भी खराब होने लगी है।
प्रदूषण से फिर बढ़ने लगे आंखों के मरीज
पिछले एक दो तीन दिन राहत के बाद अब प्रदूषण ने लोगों की फिर से परेशानी बढ़ा दी है। आंखों में जलन और सांस रोगियों को एक बार फिर दिक्कत हो गई है। नेत्र रोग विशेषज्ञ अतुल आनंद ने बताया प्रदूषण के कारण आंखों में जलन की शिकायत वाले रोगियों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा सांस रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। सभी मॉस्क लगाएं और जरूरी काम से ही बाहर निकलें।
विज्ञापन
नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा प्रदूषण
नियमों की अनदेखी से प्रदूषण बढ़ रहा है। दिन और रात फैक्टरियां धुआं उगल रही हैं, कूड़ा जलाया जा रहा है। बिना मानकों के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।
कोट-
मौसम वैज्ञानिक डॉ. हंसराज सिंह ने बताया कि आसमान में छाई धुंध के कारण प्रदूषण बढ़ा है। तापमान भी लगातार गिर रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के साथ बढ़ता कोहरा भी प्रदूषण को बढ़ावा देता है।
बरतें सावधानी
ऐसी परिस्थितियों में विशेष रूप से सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, घरों की खिड़कियां दरवाजे बंद रखें। बीमार लोग घरों से बाहर न निकलें। घर के आसपास पानी का छिड़काव करें। - डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
प्रदूषण के बढ़ते स्तर को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जाएंगे। संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा चुका है। वे खुद इसकी निगरानी करेंगी। - श्रद्धा शांडिल्यायन, एडीएम।