{"_id":"61b38f53c5e59068eb124209","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd23076872","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को 24 घंटे में मिलेगी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को 24 घंटे में मिलेगी मालगाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों को 24 घंटे में मिलेगी मालगाड़ी
हापुड़। रेलवे अपनी आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। रेलवे प्रशासन व्यापारियों को भी अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराना चाहता है। इसके अंतर्गत रेलवे ने प्रीमियम इंडेंट पॉलिसी शुरू की है। व्यापारी अगर कोई पार्सल बुक करते हैं तो उन्हें 24 घंटे के अंदर मालगाड़ी या पार्सल बोगी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी।
माल ढुलाई बढ़ाने के लिए रेल मंडल स्तर पर बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट बनाई गई है। यूनिट में तैनात अधिकारी छोटे से लेकर बड़ी व्यापारियों को सुविधा देने में जुटे हुए हैं। अधिकारियों ने योजना का प्रचार प्रसार करने के लिए स्थानीय रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि व्यापारियों को माल गाड़ी से माल ढुलाई के फायदे गिनाए जाएं। किराये में दी जाने वाली छूट के बारे में भी उन्हें बताया जाए।
स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि व्यापारियों की मांग या माल बुक कराने पर उन्हें बताया जाएगा कि पार्सल बोगी कब साइट पर पहुंचेगी, कब मालगाड़ी चलेगी और कब तक अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। व्यापारियों को उनके बताए गए समय पर पार्सल बोगी और मालगाड़ी बोगी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
24 घंटे माल की होगी लोडिंग और अन लोडिंग
रेलवे के मालगोदाम में अब जल्द ही 24 घंटे माल की लोडिंग व अन लोडिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए मालगोदाम पर बेहतर प्रकाश की व्यवस्था कराई जाएगी। अभी तक रेलवे के नियम के अनुसार व्यापारी दिन के समय में मालगोदाम में मालगाड़ी से माल की लोडिंग व अनलोडिंग करते थे। रात में माल की लोडिंग या अनलोडिंग की अनुमति नहीं मिलने से व्यापारियों को आर्थिक क्षति होती थी। इसके चलते व्यापारी सड़क मार्ग से माल की ढुलाई को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन रेलवे ने व्यापारियों की सुविधाओं के लिए नियम में बदलाव शुरू कर दिए हैं। इससे माल ढुलाई करने वाले कर्मचारियों की भी आय बढ़ेगी। व्यापारियों को इससे बेहद लाभ मिलेगा।