फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आसमान में धुंध छाते ही फिर से बिगड़ी हवा की सेहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आसमान में धुंध छाते ही फिर से बिगड़ी हवा की सेहत
विज्ञापन

हापुड़। बृहस्पतिवार को हवा की रफ्तार क्या कम हुई, आसमान में धुंध छा गई जिससे हवा की सेहत बिगड़ गई। एक्यूआई भी 300 पहुंच गया। जबकि बुधवार को 196 तक पहुंच गया था।
बुधवार की रात मौसम साफ था और हवा भी सही चल रही थी। लेकिन बृहस्पतिवार को हवा की रफ्तार कम होने से धुंध बढ़नी शुरू हो गई। बृहस्पतिवार सुबह तक जिले में प्रदूषण अपनी पुरानी स्थिति में लौट चुका था। सुबह के समय एक्यूआई पौने तीन सौ पहुंच चुका था, जो दिन चढ़ने के साथ-साथ बढ़ता गया। शाम के समय यह तीन सौ दर्ज किया गया। इस दौरान लोगों को सांस लेने में दिक्कत के साथ आंखों में जलन भी महसूस हुई।
विज्ञापन

नगर पालिका वर्कशॉप में जलाया कूड़ा
एनजीटी के नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी भले ही नगर पालिका की है लेकिन जिम्मेदार ही नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने वर्कशॉप के कोने में पड़े कूड़े में आग लगा दी। घंटों तक यह कूड़ा जलता रहा और धुंआ आसमान में पहुंचकर वातावरण को प्रदूषित करता रहा। ऐसे में आसपास के लोगों को आंखों में जलन आदि की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों का पालन करने से कम होगा प्रदूषण
प्रदूषण की रोकथाम के लिए जारी गाइड लाइन तो हर वर्ष जारी होती है, लेकिन इस पर गंभीरता से पालन नहीं होता। पर्यावरणविद् प्रो अब्बास अली का कहना है कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में निर्माण कार्य हो रहे हैं, पेड़ों की कटाई हो रही है। लेकिन इन कार्यों के दौरान नियमों का पालन नहीं हो रहा है, जिसके कारण प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। नियमों का पालन केवल कागजों में ही हो रहा है।

कूड़ा जलाने पर होगी कार्रवाई
नगर पालिका के वर्कशॉप में कूड़ा जलाए जाने की उन्हें जानकारी नहीं है, इसकी जांच कराई जाएगी कि किसने कूड़े में आग लगाई। इस मामलों मेें कार्रवाई की जाएगी।-एसके गौतम, ईओ हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed