{"_id":"61b2383f2187557aa53b0649","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd230763410","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से अटकी आठ सड़कों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से अटकी आठ सड़कों का होगा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह से अटकी 8 सड़कों का होगा निर्माण
हापुड़। जनपद में पिछले तीन माह से अटका आठ सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा। तकनीकी खामियों के कारण लोक निर्माण विभाग ने अनुमति नहीं दी थी। लेकिन अब स्वीकृति मिल गई है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्व में गढ़ और हापुड़ की तीन-तीन और धौलाना की दो सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसकी डीपीआर जाने के बाद शासन की ओर से 2.25 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई थी। जिसके बाद टेंडर निकाले गए, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के कारण विभाग द्वारा इस प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी। धनराशि जारी होने के बावजूद इन सड़कों का निर्माण नहीं हो पा रहा था।
कोट-
पिछले तीन महीने से इन सड़कों का निर्माण रुका होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तकनीकी खामियों को दूर कराते हुए निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। जल्द ही काम शुरू होगा। - जोध कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।