{"_id":"61ae47f16ff2bd22af09f6a5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd230585581","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं की एक ही मांग, पश्चिम में हो हाईकोर्ट बेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं की एक ही मांग, पश्चिम में हो हाईकोर्ट बेंच
विज्ञापन
बार अध्य्क्ष अधिवक्ता अजीत चौधरी
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ताओं की एक ही मांग
पश्चिम में हो हाईकोर्ट बेंच
हापुड़। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में पश्चिम में हाईकोर्ट की बेंच स्थापना की अधिवक्ताओं की मांग जोर पकड़ने लगी है। हापुड़ कचहरी परिसर में इस मुद्दे पर अधिवक्ताओं से चर्चा की गई, जिसमें सभी ने एक स्वर में ऐसा नेता चुनने पर जोर दिया जो पश्चिम में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए उनके साथ खड़ा हो।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता अनिल आजाद ने की। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष 2022 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए विभिन्न दलों के साथ-साथ निर्दलीय नेता भी अपनी जोर आजमाइश में जुट गए हैं। इस बार अधिवक्ताओं का मुद्दा पश्चिम में हाईकोर्ट की बेंच स्थापना का है। इसमें साफ स्वच्छ छवि वाला नेता जोकि अधिवक्ताओं के इस मुद्दे को सफल बनाने में उनका सहयोग करने का वादा करेगा, वोट उसी को दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज हाईकोर्ट जाने के लिए वादी का अच्छा खासा खर्चा होता है। साथ ही कई बार हाईकोर्ट दूर होने के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान सुखपाल सिंह, राहुल शर्मा, इंद्रपाल सिंह, ऊषा सिंह, चौधरी सुमित, तरुण, अभिषेक आजाद, प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
- हर हाल में बनें हाईकोर्ट बेंच -
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच हर हाल में बननी चाहिए। जो भी नेता इस वादे को पूरा करने में सहयोग करेगा, वोट उसी को दिया जाएगा। बड़ी संख्या में वादियों को हजारों किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। - अजीत चौधरी, बार अध्यक्ष - फोटो संख्या--03
- न्याय के लिए सैकड़ों किलोमीटर की दौड़ -
न्याय के लिए लोगों को सैकड़ों किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ रही है। यदि पश्चिम में एक बेंच बन जाए तो वादियों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही न्याय भी जल्द मिलेगा। - रविंद्र निमेष, बार सचिव - फोटो संख्या - 04
- गरीबों के लिए हाईकोर्ट की बेंच बनेगी वरदान -
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच गरीबों के लिए वरदान साबित होगी। विभिन्न मुकदमों में गरीब तबके के लोग ऊपर तक अपील ही नहीं कर पाते हैं। क्योंकि प्रयागराज जाने के लिए उन्हें काफी पैसों की आवश्यकता पड़ती है। - रविंद्र त्यागी, अधिवक्ता - फोटो संख्या - 02
- बेंच का मुद्दा उठाने वालों को चुनेंगे -
चुनाव में ऐसे प्रत्याशी को वोट देंगे जो हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को उठाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेंच हर दृष्टि से सभी के लिए लाभदायक है। न्याय मिलने में आसानी होगी। लंबित मुकदमे भी कम होंगे। - विनीता त्यागी, अधिवक्ता - फोटो संख्या -- 05