फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बिजनौर के युवक से हापुड़ में कार सवार बदमाशों ने की लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बिजनौर के युवक से हापुड़ में
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने की लूट
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के ततारपुर बाईपास के पास कार सवार बदमाशों ने एक युवक से हथियार के बल पर 19 हजार नकद व एटीएम के जरिए 39 हजार रुपये की लूट की। घटना 29 नवंबर की बतायी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जनपद बिजनौर क्षेत्र के थाना नूरपुर क्षेत्र के आलमपुर निवासी अनिरुद्ध चौहान ने बताया कि वह राजस्थान के नीमराणा में नौकरी करता है। 29 नवंबर को वह जनपद गौतमबुद्धनगर के सेक्टर 62 में खड़ा होकर बस के आने का इंतजार कर रहा था। इस दौरान एक कार उसके पास आकर रुकी। उसमें सवार तीन लोगों ने लिफ्ट देने के बहाने उसे कार में बैठा लिया। थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर बाईपास के निकट पहुंचने पर हथियारों के बल पर बदमाशों ने पीड़ित से 19 हजार रुपये व एटीएम कार्ड लूट लिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने पीड़ित से एटीएम कार्ड का पासवर्ड भी पता कर लिया। भिन्न-भिन्न स्थानों से एटीएम कार्ड के जरिए पीड़ित के बैंक खाते से 39 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद बदमाशों ने पीड़ित को थाना गढ़मुक्तेश्वर के हाईवे स्थित फ्लाईओवर के निकट कार से नीचे फेंक दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। इंसाफ के लिए पीड़ित ने सीओ सिटी से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि थाना देहात में कार सवार तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वारदात का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस जुट गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed