{"_id":"61aa542afc26db418a0e965e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2304139104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन से दहशत, जिले में डेढ़ गुना बढ़ गई कोरोना की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन से दहशत, जिले में डेढ़ गुना बढ़ गई कोरोना की जांच
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में महिला को टीका लगाती स्वास्थय कर्मी। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमिक्रॉन से दहशत, जिले में डेढ़ गुना बढ़ गई कोरोना की जांच
हापुड़। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन की दहशत इस कदर बढ़ गई है कि जिले में कोरोना की जांच भी डेढ़ गुना बढ़ा दी गई है। अब रोजाना 1200 से अधिक लोगों की जांच कराई जा रही है। स्कूल, निजी अस्पतालों में भी सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। वहीं विदेशों से आने वाले लोगों की जांच के लिए सर्विलांस टीमें गठित की हैं।
जिले में बीते तीन माह से कोरोना का प्रकोप थमा हुआ है। ऐसे में जांच भी घट गई थी, प्रतिदिन 600 से 800 लोगों की ही जांच हो रही थी। लेकिन जैसे ही ओमिक्रॉन वायरस का खतरा बढ़ा। देश में कई मरीजों के पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई और कोरोना की जांच भी तेज कर दी गई। अब प्रतिदिन लगभग 1300 लोगों की जांच हो रही है। लोग भी हल्के से लक्षण मिलते ही जांच के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
पांच दिन में कोरोना जांच की स्थिति
तिथि जांच
03 दिसंबर 1250
02 दिसंबर 1156
01 दिसंबर 1251
30 नवंबर 928
29 नवंबर 990
-नोट : इससे पहले प्रतिदिन 600 से 800 तक ही जांच हो रहीं थी।
स्कूलों में सैंपलिंग शुरू
स्कूलों में टारगेटेड सैंपलिंग शुरू की गई है, जिसमें 18 साल से ऊपर के बच्चों की जांच हो रही है। इसके साथ ही शनिवार से निजी अस्पतालों में भी इस तरह की सैंपलिंग शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के स्टाफ को मिला प्रशिक्षण
जिला अस्पताल को कोविड के मरीजों के लिए रिजर्व किया जा चुका है। यहां के स्टाफ को आने वाली चुनौतियों से सामना करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है। इसके अलावा अस्पताल में आइसोलेशन वार्डों को भी तैयार किया जा चुका है।
जिले में ही होगी आरटीपीसीआर जांच
कोरोना पर लगाम कसने के लिए जिले में तमाम संशाधन जुटाए गए हैं। जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब भी चालू हो गई है। जहां रोजाना 300 के करीब सैंपल की जांच हो रही है।
तीन महीने में दो लाख से अधिक जांच, सिर्फ एक मरीज मिला
तीन महीने से जिले में कोरोना शांत ही रहा है। इस अवधि में सिर्फ एक मरीज मिला है, जो स्वस्थ हो चुका है। इन तीन महीनों में दो लाख से अधिक जांचें हुई हैं। हालांकि आने वाला समय चुनौती भरा हो सकता है।
कोरोना जांच की स्थिति
कुल जांच---810171
कुल मरीज---12313
स्वस्थ मरीज--12096
एक्टिव मरीज--00
मृतकों की संख्या--216
गाइडलाइन का करें पालन
कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। विदेश से लौटे व्यक्ति की निगरानी की जा रही है, वह पूरी तरह स्वस्थ है।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।