फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मास्क न लगाने पर दो महीने से नहीं कटा चालान, 50 फीसदी तक घटी कोरोना की जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
hapur news
मास्क न लगाने पर दो महीने से नहीं कटा चालान, 50 फीसदी तक घटी कोरोना की जांच
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना की रफ्तार धीमी हुई तो जिम्मेदार से लेकर आम जनता तक लापरवाह हो गई। अब कोरोना का नया वैरिएंट मिलने पर एडवाइजरी जरूर जारी की गई, लेकिन सतर्कता नहीं दिख रही है। पिछले दो महीने से जिले में मास्क न लगाने पर कोई चालान नहीं कटा। सामाजिक दूरी तोड़ने पर भी सख्ती नहीं दिख रही है। कोरोना की जांच भी 50 फीसदी तक घट चुकी है। यही लापरवाही तीसरी लहर का सबब बन सकती है।।
कोरोना की दूसरी लहर शांत होने के बाद से लोग लापरवाह हो गए। बाजारों में 90 फीसदी लोग बिना मास्क के दिखाई देते हैं। सामाजिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लोग सैनिटाइजर का प्रयोग करना भूल गए हैं। दुकानों पर भी दुकानदार सैनिटाइजर नहीं रख रहे हैं। सरकारी कार्यालयों में बनाई गई कोविड हेल्प डेस्क को भी बंद कर दिया गया है। अधिकारी भी गाइडलाइन का पालन कराने से मुंह मोड़ रहे हैं। नया स्ट्रेन मिलने के बाद एडवाइजरी जारी कर औपचारिकता पूरी कर ली। बाजारों और सरकारी कार्यालयों में कई स्तर पर लापरवाही दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

नहीं हो रही थर्मल स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे राज्यों से आने वालों को क्वारंटीन कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। हालांकि कोई सतर्कता नहीं बरती जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर दूसरी लहर के दौरान की गई थर्मल जांच की व्यवस्था भी खत्म हो चुकी है। सर्विलांस टीमों का भी कुछ अता पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक मिल चुके हैं 12313 मरीज
जनपद में अभी तक 12313 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 12096 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 216 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक मरीज का उपचार कराया जा रहा है। मरीज का उपचार मेरठ के एक अस्पताल में चल रही है।
टीकाकरण में लगातार आ रहा उतार-चढ़ाव
दिनांक टीकाकरण की संख्या
22 नवंबर 9302
23 नवंबर 12385
24 नवंबर 13404
25 नवंबर 12922
26 नवंबर 10726
27 नवंबर 11232
28 नवंबर 8642
दो हजार से एक हजार रह गईं जांचें
दूसरी लहर में जिले में प्रतिदिन दो हजार से 25 सौ लोगों की जांच कराई जा रही थी। अब जांच घटकर प्रतिदिन आठ सौ से एक हजार हो गई है। अधिकारियों के अनुसार अब केवल वही लोग जांच करा रहे हैं, जिनके आपरेशन होने हैं या जिन्हें बाहर यात्रा पर जाना है।
सैनिटाइजर और मास्क की बिक्री में 80 फीसदी गिरावट
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में बाजार में सैनिटाइजर और मास्क की जमकर बिक्री हुई थी। इनकी बाजार में कालाबाजारी तक की गई। जैसे ही कोरोना की दूसरी लहर थमी, सैनिटाइजर और मास्क की बिक्री में 80 फीसदी तक गिरावट आ गई है।
सरकारी अस्पतालों में भी सामाजिक दूरी का उल्लंघन
गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। अस्पताल में मरीज बिना मास्क और बिना सामाजिक दूरी के ही धक्का मुक्की करते नजर आते हैं। अस्पताल प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

टीकाकरण के लिए किया जा रहा जागरूक
सभी लोग जल्द से जल्द टीकाकरण कराएं इसके लिए अब लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया जा रहा है। जो लोग टीकाकरण नहीं करा रहे हैं उन्हें टीम घर पर जाकर समझाकर टीका लगा रही हैं। लोगों से यह भी अपील की जा रही है कि वह मास्क का प्रयोग करें, भीड़ वाले स्थान पर जाने से बचें।
- डॉ. रेखा शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी। फोटो संख्या: 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed