फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शादी के लिए नहीं बनी बात, बैरंग लौटी बरात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
hapur news
शादी के लिए नहीं बनी बात, बैरंग लौटी बरात
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। सेहरा बंधा, बैंड बजा, बरात आई, जयमाल का स्टेज भी सजा... पर शादी नहीं हुई। जिस लड़की से शादी तय हुई थी, पहले उसने मना कर दिया। जैसे-तैसे लड़की के घरवाले किसी परिचित की बेटी को शादी के लिए मनाया। इसके बाद स्टेज पर दुल्हन बदली हुई देख दूल्हा भड़क गया। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उसे मनाया तो स्टेज पर सजकर आई लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बरात को बैरंग लौटना पड़ा।
ब्रजघाट निवासी युवक की शादी अलीगढ़ के एक कस्बा निवासी युवती के साथ तय हुई थी। शादी की तिथि 28 नवंबर नियत की गई थी। कार्यक्रम स्थल ब्रजघाट रखा गया था। दोनों पक्षों ने तैयारी कर ली थी। बताया गया कि किसी कारण ने दुल्हन ने ऐन मौके पर शादी से इनकार कर दिया। परिजन लोक लाज के चलते रविवार की सुबह किसी परिचित की बेटी को मनाया और उसे लेकर ब्रजघाट कार्यक्रम स्थल आ गए। जयमाल के समय स्टेज पर पहुंचते ही लड़के ने देखा कि दुल्हन बदली हुई है। इस पर वह भड़क गया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। कुछ समझदार लोगों ने दूल्हे और उसके परिजनों को समझाया तो वे मान गए। इसके बाद स्टेज पर आई युवती ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर फिर हंगामा शुरू हो गया। हंगामा होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। जिन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। सहमति के बाद दोनों पक्षा बिना शादी के ही वापस लौट गए।
विज्ञापन

दूल्हे की मां का कहना है कि लड़की के परिजन आर्थिक रूप से कमजोर हैं। लड़की पसंद आने पर वह लोग शादी का सारा खर्च भी उठा रहे थे। लड़की वालों ने उनके साथ धोखा किया। दूसरी युवती को भी धोखे में रखकर शादी कराने की कोशिश की। गढ़ कोतवाली पुलिस का कहना है कि कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि कोई शिकायत आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed