फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

टीईटी अभ्यर्थियों में आक्रोश के साथ दिखी मायूसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
hapur news
फोटो संख्या---01 से 06 तक
विज्ञापन

टीईटी अभ्यर्थियों में आक्रोश के साथ दिखी मायूसी
-पेपर शुरू होने के 30 मिनट बाद मिली सूचना, दो साल से तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को लगा झटका
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रद होने से जिले के 14 केंद्रों पर पेपर देने पहुंचे 12 हजार अभ्यर्थियों में मायूसी छा गई। पेपर लीक होने से दो साल से परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में आक्रोश भी दिखा। उनका कहना था कि पेपर बेहद आसान था। उनके अरमानों पर पानी फिर गया।
प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी रविवार को दो पालियों में प्रस्तावित थी। जिले के 14 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से पहली पाली की परीक्षा शुरू हो चुकी थी। पेपर लीक होने के चलते आधे घंटे बाद पेपर रद होने की घोषणा कर दी गई है। इससे परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी सन्न रह गए। डीएम अनुज सिंह के निर्देश पर आनन फानन में परीक्षा के लिए तैनात मजिस्ट्रेट ने केंद्रों पर पहुंचकर पेपर वापस लिया और ओएमआर सीटों को सील कराया। उसे डीआईओएस की अभिरक्षा में सुरक्षित रखवाया गया।
विज्ञापन

दो साल की मेहनत पर फिरा पानी
दो साल से टीईटी की तैयारी में जुटा था। पेपर बेहद आसान आया था। इस बार अच्छे अंकों के साथ क्वालीफाई करने उम्मीद थी। परीक्षा रद होने से पूरी मेहनत पानी में फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीव कुमार। --फोटो संख्या--11
सपने हुए चकनाचूर
टीईटी से बड़ी उम्मीद लगाए बैठे थे। चुनावी साल होने के कारण नौकरी की भी उम्मीद अधिक थी। परीक्षा रद होने से सपने चकनाचूर हो गए। अब पता नहीं आगामी परीक्षा किस तरह होगी। -आंचल, सलावा, मेरठ ।--फोटो संख्या--07
-परीक्षा रद्द होने से बढ़ी मुसिबत-
कोरोना महामारी में परीक्षाओं को लेकर असमंजस बना रहता है। टीईटी की बहुत अच्छे से तैयारी की थी। विदेशों में कोरोना फैल रहा है, ऐसे में यदि तीसरी लहर यहां आयी तो परीक्षा देना मुश्किल हो जाएगा। -ज्योत्स्ना शर्मा, हापुड़। --फोटो संख्या--08
अगले महीने सीटेट, कैसे होगी टीईटी
दिसंबर और जनवरी में सीटेट भी प्रस्तावित है। शासन ने अगले महीने टीईटी कराने की बात कही है। एक ही समय दो मुख्य परीक्षाएं कैसे संपन्न होंगी। दो साल की मेहनत खराब हो गई है। -शानू, हापुड़। --फोटो संख्या--09
सर्दी में जैसे तैसे पहुंचे
सर्दी में सुबह उठकर जैसे तैसे परीक्षा देने केंद्र पर पहुंची। दो साल से मेहनत कर रही थी। जल्द से जल्द फिर से परीक्षा करायी जानी चाहिए। -ममता, गुलावठी। -फोटो संख्या--10

शहर में लगा जाम, एक घंटा रही परेशानी
परीक्षा रद होने के बाद जैसे ही हजारों की संख्या में अभ्यर्थी केंद्रों से बाहर निकले, सड़क पर जाम लग गया। पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी, तब जाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed