फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले के 14 केंद्रों पर आज होगी टीईटी , 12801 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले के 14 केंद्रों पर आज होगी टीईटी, 12801 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

हापुड़। जिले में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का आयोजन रविवार को जिले के 14 केंद्रों पर होगा। दो पालियों में 12801 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शासन लाइव सीसीटीवी सर्विलांस से परीक्षा की मॉनीटरिंग करेगा। स्मार्ट फोन या अन्य उपकरणों को केंद्रों पर नहीं ले जाया जा सकेगा। शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
28 नवंबर को पहली पाली (प्राथमिक स्तर)की परीक्षा सुबह दस से साढ़े बारह बजे तक और दूसरी पाली (उच्च प्राथमिक स्तर)की परीक्षा दोपहर ढाई से पांच बजे तक संपन्न कराई जाएगी। दोनों ही पालियों में 12801 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के बैठने, पेयजल, प्रकाश आदि व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई हैं। परीक्षा के एक घंटे पहले ही छात्रों को केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा--
केंद्र अभ्यर्थी संख्या
दिल्ली पब्लिक स्कूल 504
एसबीएम स्कूल 480
एकेपी इंटर कॉलेज 576
रामनिवास स्मारक इंटर कॉलेज 336
चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज 672
दीवान इंटर कॉलेज 528
एसएसवी इंटर कॉलेज 840
श्रीशांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज 540
मारवाड़ इंटर कॉलेज, पिलखुवा 504
राजपूताना रेजिमेंट, पिलखुवा 504
श्रीचंडी विद्यालय, पिलखुवा 384
चौधरी ताराचंद डिग्री कॉलेज 408
टीएसएस इंटर कॉलेज 600
बिजेंद्र आदर्श इंटर कॉलेज 389
मुख्य गेट पर ही होगी तलाशी
परीक्षा के दौरान केंद्रों के मुख्य द्वार पर ही तलाशी ली जाएगी। छात्र डिजिटल उपकरण, मोबाइल फोन, चिप या अन्य कोई वस्तु अंदर केंद्र पर नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क अनिवार्य, केंद्रों पर रहेगी सोशल डिस्टेंसिंग
परीक्षा देने के लिए छात्रों को मास्क लगाकर आना होगा। कोविड महामारी की गाइडलाइन का पूरा पालन कराया जाएगा। केंद्रों के अंदर भी सोशल डिस्टेंसिंग क ा पालन करना होगा।

शांतिपूर्वक संपन्न होगी परीक्षा
टीईटी की परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न करायी जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है, जिले के 14 केंद्रों पर परीक्षा होगी। केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े दिशा निर्देश दिए हैं।--निशा अस्थाना, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed