{"_id":"6199494b76fec95c28687397","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd229690866","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की चाकू से गोदकर हत्या
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में 28 वर्षीय युवक राशिद की पड़ोसी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह आरोपी ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया जब युवक दुकान से सामान लेने के लिए घर से निकला था। पुलिस की अभी तक की जांच में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या का मामला सामने आ रहा है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। खुलासे के पुलिस की तीन टीमें लगी हैं।
गांव बड़ौदा सिहानी निवासी 28 वर्षीय राशिद खेती का कार्य करता था। शनिवार सुबह घर से परचून की दुकान पर सामान लेने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले मोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया। मोनू और उसके तीन साथियों ने राशिद पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। गर्दन और शरीर के अन्य हिस्से पर चाकू लगने से राशिद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिवार के लोगों ने नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान राशिद ने दम तोड़ दिया। हत्या की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा व हाफिजपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि मृतक का आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार रात भी राशिद उसकी बहन से मिलने दीवार कूदकर आया था, जिसे परिवार के लोगों ने देख लिया। घटना से पहले भी सुबह के समय दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई थी।
हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने तीन टीमें लगाईं
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि राशिद हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।