{"_id":"6199467dad4f1662207bb92a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2296897137","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन के डेढ़ लाख डोज मिले, 30 नवंबर तक पूरा होगा लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन के डेढ़ लाख डोज मिले, 30 नवंबर तक पूरा होगा लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैक्सीन के डेढ़ लाख डोज मिले, 30 नवंबर तक पूरा होगा लक्ष्य
हापुड़। कोरोनारोधी टीकाकरण से वंचित लोगों को जल्द ही वैक्सीनेशन किया जाएगा। शासन ने 30 नवंबर तक हर हाल में टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के आदेश दिए हैं। डेढ़ लाख से अधिक वैक्सीन के डोज स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा दिए हैं। डीएम ने समस्त सरकारी विभागों को सहयोग देने के साथ ही वोटर लिस्ट के जरिए सर्वे करके टीके से वंचित लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
16 जनवरी 2021 में टीकाकरण की शुरूआत हुई थी। अब तक टीकाकरण के छह चरण चलाए जा चुके हैं। 18 साल से ऊपर की 9.50 लाख आबादी को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। 10 महीने में 7 लाख 14 हजार 191 लोगों को पहला टीका लगाया जा चुका है। अधिकांश गांवों में 95 प्रतिशत से ऊपर टीकाकरण हो चुका है।
2.37 लाख लोग पहले टीके से वंचित
जिले में पहले टीके से 2.37 लाख लोग वंचित हैं। इनमें करीब डेढ़ लाख लोग बाहर रह रहे हैं। हालांकि दो दिन में जारी होने वाली सर्वे रिपोर्ट से इसकी सही जानकारी मिल सकेगी। वहीं टीकाकरण के लिए आशाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
सरकारी विभागों को दी जिम्मेदारी
डीएम अनुज सिंह ने जिला पंचायत, नगर पालिका समेत सरकारी विभागों को टीकाकरण अभियान में सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं। वोटर लिस्ट के जरिए अपने अपने क्षेत्रों में वंचित लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
राशन की दुकानों पर ही कर रहे जागरूक
राशन की दुकानों पर भी टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिन लोगों को टीका नहीं लगा, कई जिलों में उनके राशन पर भी रोक लगी है। हापुड़ में ऐसा नहीं है, लेकिन जल्द ही इस आदेश को लागू भी किया जा सकता है।
तेजी से हो रहा टीकाकरण
शासन से 30 नवंबर तक समस्त लोगों को पहला टीका लगाने के आदेश मिले हैं। रोजाना औसतन 8 से 10 हजार लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। जल्द ही लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।