फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिला अस्पताल में पांच करोड़ से बनी आरटीपीसआर लैब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
hapur news
जिला अस्पताल में पांच करोड़ से बनी आरटीपीसीआर लैब
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना की जांच के लिए जिला अस्पताल में पांच करोड़ की लागत से आरटीपीसीआर लैब बनकर तैयार हो गई है। आईसीएमआर से कोड के लिए आवेदन भी किया जा चुका है। बृहस्पतिवार को लैब का शुभारंभ होगा। प्रतिदिन 200-300 लोगों की जांच आसानी से की जा सकेगी वहीं एक बार में 96 सैंपलों की रिपोर्ट मिल सकेगी।
जिले में कोरोना की रोजाना 1200 से 1500 जांच होती हैं, जो एंटीजन से की जाती हैं। इनमें संदिग्धों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भी भेजे जाते हैं। जिले में कोई सुविधा नहीं होने के कारण सैंपल मेरठ या गाजियाबाद भेजे जाते हैं। इस समस्या से अब राहत मिलने वाली है, जिला अस्पताल में करीब पांच करोड़ की लागत से आधुनिक आरटीपीसीआर लैब बनी है। आधुनिक मशीनों से लैस इस लैब में एक ही बार में 96 सैंपल की जांच हो सकेगी, जिसमें 5-6 घंटे का समय लगेगा। पूरे दिन में 200 से 300 सैंपल की रिपोर्ट तैयार होगी।
विज्ञापन

ड्राई रन में लैब ने किया बेहतर कार्य
लैब में लगी मशीनों का ड्राई रन हो चुका है, जिसमें सभी मशीनों ने बखूबी कार्य किया है। एक्सपर्ट ने लैब का जायजा लिया। जेडी स्वास्थ्य ने भी बीते दिनों लैब का निरीक्षण कर, इसकी बारीकियों को समझा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

म्यूटेशन जांच के लिए सुरक्षित रखे जा सकेंगे सैंपल
लैब में सैंपल को सुरक्षित रखने की भी व्यवस्था की गई है। कोविड के म्यूटेशन की जांच को लेकर ऐसे सैंपल यहां रखे जाएंगे। जिन्हें समय समय पर पुणे जांच के लिए भेजा जा सकेगा।
सीबी नॉट मशीन से तेज है लैब में लगी मशीनों की गति-
सीबी नॉट मशीन पर एक बार में अधिकतम 20-22 सैंपल की ही जांच हो पाती है। लेकिन प्रयोगशाला में लगी आधुनिक मशीनों से एक साथ 96 सैंपल की जांच हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed