फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पीणी पर हिंदू जागरण मंच में रोष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
hapur news
हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर हिंदू जागरण मंच में रोष
विज्ञापन

हापुड़। कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या नेशनल हुड आवर में हिंदुत्व की तुलना बोको हराम व आईएसआईएस जैसे संगठन से करने का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को हिंदू जागरण मंच की हापुड़ की कार्यकारिणी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

मंच के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि हिंदुओं के प्रति इस प्रकार की बयानबाजी करते हुए सलमान खुर्शीद ने अपनी छोटी मानसिकता प्रदर्शित की है। हिंदुओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष टुक्कीराम गर्ग ने कहा कि हिंदुओं के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी पर सलमान खुर्शीद के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जब तक कार्रवाई नहीं होगी, हिंदू जागरण मंच आंदोलन जारी रखेगा। इस मौके पर जिला महामंत्री पवन तोमर, जिला मीडिया प्रमुख अजय सुंदर नारायण सिंह त्यागी, गिरीश त्यागी, जिला अध्यक्ष युवा सुनील तोमर, नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा, नगर महामंत्री दिनेश सिंह, नगर उपाध्यक्ष शेखर, नगर मंत्री दिनेश शर्मा, नगर उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, बहादुरगढ़ न्याय पंचायत प्रमुख अमन अग्रवाल, नगर महामंत्री पिलखुवा धर्मवीर, प्रतीक, सचिन, सौरभ आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed