फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कार्तिक मेले के लिए हाईवे पर 17 की शाम से रूट डायवर्जन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ खादर मेले में हापुड़ सेक्टर में कबड्डी खेलते युवा। - फोटो : GARH
कार्तिक मेले के लिए हाईवे पर 17 की शाम से रूट डायवर्जन
विज्ञापन

हापुड़। कार्तिक पूर्णिमा मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। जो 17 नवंबर की शाम से 20 नवंबर तक लागू रहेगा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रखने के लिए मेले को दो सुपर जोन, नौ जोन, 21 सेक्टर और 21 थानों में बांटा है।
गढ़ गंगा मेले में लाखों श्रद्घालु गंगा में स्नान के लिए आते हैं, इस दौरान मेले की सुरक्षा व्यवस्था अहम होती है। इसे देखते हुए एसपी दीपक भूपक ने एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा को पुलिस विभाग का नोडल बनाते हुए उन्हें कमान सौंपी है।
विज्ञापन

1600 जवान रहेंगे तैनात -
मेले में पांच कंपनी पीएसी जिसमें दो कंपनी फील्ड की हैं। इसके अलावा दो कंपनी एनडीआरएफ की मेले में पहुंच चुकी हैं। बम स्कवायड, डॉग स्कवायड के अलावा 12 घुड़सवार मेले में लगातार गश्त करते रहेंगे। कुल 1600 पुलिसकर्मियों के जिम्मेे मेले की सुरक्षा व्यवस्था होगी। बायोमैट्रिक मशीन से सभी जवानों की उपस्थिति नियममित रूप से दर्ज की जाएगी। इसके अलावा एक खोया पाया केंद्र, दो गुंडा दमन दल टीमें, तीन शराब निरोधक दस्ते, तीन एंटी रोमियो टीम मेले में तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी जनपदों के लिए रूट व्यवस्था -
* दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाला यातायात-
दिल्ली से वाया डासना ईस्टर्न पैरीफेरल रोड, सिकंदराबाद बुलंदशहर, नरोरा, डिबाई, बबराला, बहजोई चंदौसी होते हुए मुरादाबाद जाएगा
* दिल्ली हापुड़ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात -
हापुड़ वाया गुलावठी, बुलंदशहर, नरोरा, डिबाई, बबराला बहजोई, चंदौसी होकर मुरादाबाद जाएगा
* मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात-
मेरठ वाया मवाना रोड, मीरापुर बैराज, बिजनौर, कोतवाली देहात नगीना, धामपुर का छजलैट होते हुए मुरादाबाद जाएगा
* मुरादाबाद से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात-
प्रथम रूट- मुरादाबाद वाया छजलेट, धामपुर, नगीना, कोतवाली देहात, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली की ओर जाएगा
द्वतीय रूट- मुरादाबाद से अमरोहा वाया जोया नौगांवा, सादात नूरपुर, हल्दौर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होता हुआ दिल्ली जाएगा
* गजरौला से दिल्ली एवं गाजियाबाद की ओर जाने वाला यातायात-
गजरौला से वाया मंडी, धनोरा, चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली की ओर जाएगा
* स्याना से मेरठ हापुड़ को जाने वाला यातायात-
स्याना से वाया बीबीनगर, गुलावठी, हाफिजपुर, हापुड़, खरखौदा होते मेरठ जाएगा
जनपद के अंदर की यातायात व्यवस्था
1. पिलखुवा-धौलाना-गुलावठी मार्ग -
दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाने वाला भारी वाहन पिलखुवा, धौलाना कट, धौलाना, गुलावठी, बुलंदशहर से नरोरा होते हुए मुरादाबाद जाएगा
2. सोना पेट्रोल पंप- बुलंदशहर गुलावठी से आने वाला भारी वाहन एनएच-09 पर न आने पाए इसके लिए सोना पेट्रोल पंप से ट्रैफिक को वापस गुलावठी की ओर भेजा जाएगा जो बुलंदशहर होते हुए मुरादाबाद की तरफ जाएगा

3. एनएच-09 बुलंदशहर फ्लाईओवर-
एनएच-09 बुलंदशहर फ्लाईओवर से कोई भारी वाहन गढ़मुक्तेश्वर की तरफ नहीं जाएगा, इसके लिए सोना पेट्रोल पंप से ट्रैफिक को गुलावठी की और भेजा जाएगा
4.कुुचेसर चोपला पर - भारी वाहन बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर जाने से रोकने के लिए इन्हें बीबीनगर से वापस बुलंदशहर होते हुए नरोरा से मुरादाबाद की तरफ भेजा जाएगा
5. स्याना चोपला पर- भारी वाहन ब्रजघाट गढ़मुक्तेश्वर एवं एनएच-09 पर न जाने पाए इसके लिए इन्हें वापस आना कस्बे की तरफ डायवर्ट कर रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed