फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हवा में बढ़ा जहर, इस बार नहीं बिकेंगे पटाखे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हवा में बढ़ा जहर, इस बार नहीं बिकेंगे पटाखे
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए इस बार जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री की अनुमति नहीं दी है। इस बार ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध रहेगा। मंगलवार को एडीएम ने सभी एसडीएम की बैठक लेकर इस संबंध में निर्देशित किया।
जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को जिले का एक्यूआई 325 दर्ज किया गया। बिना आतिशबाजी के प्रदूषण का यह स्तर खतरनाक है। प्रदूषण विभाग के अधिकारियों का मानना है कि वर्तमान में मौसम में नमी, धुंध के बाद दिन में वाहनों से उड़ रही धूल प्रदूषण को बढ़ा रही है। ऐसे में जिला प्रशासन ने इस बार पटाखों को जलाने की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन

दिवाली पर पटाखों की बिक्री को रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। एडीएम श्रद्धा शांडिल्ययान ने बताया कि जिले की तीनों तहसीलों के एसडीएम के साथ इस संबंध में बैठक की गई है। बैठक में एसडीएम को कार्रवाई कर पटाखों की बिक्री रोकने के आदेश दिए गए है। अगर कोई भी चोरी छिपे पटाखों की बिक्री करते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी थानों को जारी किए आदेश
जिले में पटाखों की बिक्री न होने पाए, इसके लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। सभी थानों और चौकी प्रभारियों को कड़े आदेश दिए गए हैं कि अपने अपने क्षेत्र में किसी भी रूप से पटाखों की बिक्री न होने दें। इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर बना हुआ है। शहर के अंदर एक्यूआई 350 के आसपास बना हुआ है, ऐेसे में एनजीटी के नियमों के अनुसार पटाखे चलाए जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। - श्रद्धा शांडिल्यायन, एडीएम, हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed