{"_id":"61802ecbf2f6a0510f2b450f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2287382124","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक असलम चौधरी के काफिले में समर्थकों ने किया हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक असलम चौधरी के काफिले में समर्थकों ने किया हुड़दंग
विज्ञापन
विधायक के काफिले में शामिल कार की छत पर खड़े होकर स्टंटबाजी करते युवक।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक असलम चौधरी के काफिले में समर्थकों ने किया हुड़दंग
हापुड़/पिलखुवा/धौलाना। बसपा से सपा में शामिल होने के बाद लखनऊ स्रे हापुड़ पहुंचे धौलाना विधायक असलम चौधरी का सोमवार को जोरदार स्वागत हुआ। वह कारों के लंबे काफिले के साथ हापुड़ से धौलाना पहुंचेा। इस दौरान काफिले में शामिल कार और बाइक सवार युवकों ने जमकर हुड़दंग किया। युवकों ने कारों की छतों पर बैठकर नियम तोड़े। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पिलखुवा में जाम के हालात भी बने।
असलम चौधरी ने हाल ही में लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी। सोमवार दोपहर वह ट्रेन से हापुड़ पहुंचे। स्टेशन पर उनके उतरने से पहले ही काफी संख्या में समर्थक कारों से उनकी अगुवाई के लिए पहुंच चुके थे। जैसे ही असलम चौधारी स्टेशन पर पहुंचे तो युवकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हापुड़ से धौलाना तक शक्ति प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला गया। इस दौरान युवक कारों में खिड़कियों के बाहर लटके थे। पचास से अधिक कारों में सवार युवा छतों पर बैठकर स्टंटबाजी की। एक बाइक पर चार-चार युवक सवार थे। युवकों की इन हरकतों से सड़कों पर लोग असहज दिखाई दिए, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यह स्थिति तब रही जब धारा 144 लागू है। पिलखुवा में एलिवेटेड रोड के नीचे हाईंवे पर काफिले के जगह-जगह रुकने के कारण जाम के हालात बने रहे।
जगह-जगह हुआ स्वागत
पिलखुवा में विधायक असलम चौधरी का सपाइयों ने जगह-जगह स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव एवं मुजफ्फरनगर प्रभारी हिमांशु राणा, प्रशांत जाट, कुलदीप राघव, मोहित सोम, राकेश राणा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
शांतिपूर्ण निकला काफिला
काफिला पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से निकला है, इस दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी नहीं हुई। भाजपा और दूसरी पार्टियों के जुलूसों में काफी हुड़दंग होते हैं। उनसे कहीं बेहतर हमारा काफिला निकला।
- असलम चौधरी, विधायक धौलाना
मामले की जानकारी नहीं
उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण इस मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कराई जाएगी, नियमों का उल्लंघन किया गया है तो कार्रवाई होगी। -सर्वेश कुमार मिश्रा, एएसपी
-