फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अखिलेश यादव को अखिलेश अली जिन्ना कहा जाए तो बेहतर: केशव प्रसाद मोर्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सपा अध्यक्ष को अखिलेश अली जिन्ना कहा जाए तो बेहतर : केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन

हापुड़। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अखिलेश अली जिन्ना कहा जाना ज्यादा बेहतर होगा। अखिलेश यादव ने जिन्ना से तुलना करके देश के महापुरुषों का अपमान किया है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। हालांकि जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। वह सोमवार को हापुड़ में पउप्र की क्षेत्रीय बैठक में मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विपक्षियों पर तंज कसते हुए केशव मौर्य ने कहा कि 2017 के चुनाव के बाद प्रियंका, राहुल और अखिलेश यादव को भगवान याद आ रहे हैं। कोई जनेऊधारी, कोई रामभक्त, तो कोई कृष्णभक्त बन जाता है। 2022 के चुनाव में तीनों का ही प्रदेश से सूपड़ा साफ होगा। प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार, अराजकता, गुंडागर्दी और भयमुक्त सरकार चाहती है। पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश की जनता को ऐसी ही सरकार मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 2017 के विस चुनाव में पूर्ण बहुमत दिलाया था। अब 2022 के चुनाव में उससे ज्यादा सीटें आएंगी। ईवीएम कमल के फूल से लबालब होगी। उत्तर प्रदेश में अगर सपा, बसपा और कांग्रेस का गठबंधन होता है, तो भी जीत भाजपा को मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब विधानसभा चुनाव में 100 दिन का समय बचा है। इसलिए इन दिनों में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल द्वारा बताए गए महामंत्र पर काम करें, तभी हर बूथ पर कमल खिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश महासचिव संगठन सुनील बंसल, सह प्रदेश महासचिव संगठन कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय सहप्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, विधान सभा चुनाव प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश संजय भाटिया, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, ठाकुर हरि सिंह, जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि, विधायक विजयपाल आढ़ती, कमल सिंह मलिक, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. पायल गुप्ता, वाईपी सिंह मौजूद रहे।

-----
खांडसारी उद्योग के नए सत्र का उद्घाटन
गांव श्यामपुर जट्ट में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किसान खांडसारी उद्योग के नए सत्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र के आठ किसानों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार कश्यप के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उप मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed