फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रकम दोगुनी करने का लालच देकर दो हजार लोगों से की 500 करोड़ की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
hapur news
रकम दोगुनी करने का लालच देकर दो हजार लोगों से की 500 करोड़ की ठगी
विज्ञापन

हापुड़। 18 महीने में ही पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करीब दो हजार लोगों से करीब 500 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने ठगी करने वाली निफ्टैक ग्लोबल कंपनी के डायरेक्टर दो सगे भाइयों और उनकी पत्नियों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इनके पास से फॉरच्यूर्नर गाड़ी, दो लैपटॉप, छह मोबाइल, 78520 रुपये की नकदी, पासबुक और चेकबुक बरामद की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

एसपी दीपक भूकर ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बहादुरगढ़ थाना पुलिस, सर्विलांस टीम के साथ साथ तीन टीमों को लगाया गया था। गढ़-स्याना रोड के गांव बहद के पास से सगे भाई अशोक और धर्मपाल, धर्मपाल की पत्नी सुषमा, अशोक की पत्नी सुनीता निवासी गांव चांदनेर थाना बहादुरगढ़ और अशोक निवासी भड़काऊ थाना नरसैना जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया। तीनों पुरुष आरोपियों पर 50-50 हजार और दोनों महिलाओं पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। आरोपियों ने वर्ष 2008 में आरोपियों ने निफ्टैक ग्लोबल कंपनी की शुरुआत की थी। 18 महीनों में पैसा दोगुना करने का लोगों को लालच देते थे। पहला कार्यालय बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के डेहरा कुटी और गढ़मुक्तेश्वर में खोला गया। इसके बाद हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद और दिल्ली में कार्यालय खोला गया। हापुड़ के करीब 18 सौ से दो हजार लोगों ने इस कंपनी में अपना पैसा लगाया। जो 500 करोड़ रुपये से अधिक है। शुरुआत में कुछ लोगों को रकम वापस भी की गई, इसके बाद झांसा देने लगे। लोगों का दबाव बढ़ा तो कार्यालय बंद कर फरार हो गए। आरोपियों पर लोगों ने विभिन्न थानों में 96 मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed