{"_id":"6169cf0f01ecaa168f0f8502","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2277759186","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के बेटे नमन को जेईई एडवांस में मिली 113वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के बेटे नमन को जेईई एडवांस में मिली 113वीं रैंक
विज्ञापन
जेईई एडवांस परीक्षा में 113वी रैंक पाने वाले नमन को मिठाई खिलाती दादी । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान के बेटे नमन को जेईई एडवांस में मिली 113वीं रैंक
हापुड़। जेईई एडवांस की परीक्षा में हापुड़ के मेधावियों ने परचम लहराया है। ततारपुर निवासी किसान के बेटे नमन निर्वाण ने परीक्षा में सामान्य श्रेणी में 113वीं रैंक प्राप्त जिले का नाम रोशन किया है। वहीं, नगर निवासी कनक ने भी परीक्षा उत्तीर्ण की है।
गांव ततारपुर में रामबाबू निर्वाण किसान हैं। उनके पुत्र नमन निर्वाण ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा हापुड़ के दीवान पब्लिक स्कूल से उत्तीर्ण की है। कोविड के कारण स्कूल नहीं खुल सके थे, ऐसे में अधिकांश समय उसने घर पर रहकर ही तैयारी की, मेरठ में कुछ समय के लिए कोचिंग भी की।
आईआईटी खड़गपुर द्वारा आयोजित आईआईटी मैन की परीक्षा में नमन को 110वीं रैंक मिली थी, जिसका रिजल्ट 15 सितंबर को आया था। नमन ने बताया कि उसके स्वर्गीय दादा ओमवीर सिंह की इच्छा थी कि वह इंजीनियर बने। इसी सपने को साकार करने के लिए उसने कठिन परिश्रम किया। 15 अक्तूबर को जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी हुआ। जिसमें नमन को सामान्य श्रेणी में 113वीं रैंक मिली है, यह रैंक ऑल इंडिया स्तर पर है। बेटे के उपलब्धि पर पिता, माता अर्चना निर्वाण, दादी रामवती, भाई अनुभव निर्वाण उत्साहित हैं।
विज्ञापन
उधर, नगर निवासी नगर पालिका परिषद के सभासद ब्रिजेश कुमार के पुत्र कनक कुमार ने भी परीक्षा में परचम लहराया है। एससी श्रेणी में कनक को 138वीं रैंक मिली है, जबकि ऑल इंडिया स्तर पर 7110वीं रैंक प्राप्त की है। उसके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।