{"_id":"61687a2b3e0d0b704c6e7d8e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2277257161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला देखने आई महिला से झूले में छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला देखने आई महिला से झूले में छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला देखने आई महिला से झूले में छेड़छाड़
हापुड़। रामलीला मैदान में पति के साथ मेला देखने आई महिला के साथ दो युवकों ने झूले में छेड़छाड़ की। मनचलों ने महिला की वीडियो बना ली और विरोध करने पर पति को धमकाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों मनचलों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि बुधवार रात कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला पति के साथ मेला देखने के लिए रामलीला मैदान गई थी। आरोप है कि दो युवकों ने उसका मेले में पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पति पत्नी मेले में लगे झूले में बैठे तो दोनों युवक उनके पास आगर बैठ गए और महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब दंपती ने विरोध किया तो एक मनचले ने महिला की वीडियो बनानी शुरू कर दी। पति ने विरोध किया तो उसे पीटने की धमकी दी। झूले से उतरने के बाद महिला ने मेले में तैनात पुलिसकर्मियों से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने एक युवक को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दूसरा युवक फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आदर्श नगर निवासी गौरव व दस्तोई रोड निवासी अखिल के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं मं रिपोर्ट दर्ज की है।
मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात हैं 35 पुलिसकर्मी
सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि रामलीला मैदान में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। महिला पुलिसकर्मी सहित मेले में कुल 35 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। अधिकारियों द्वारा भी मेले में एक अंतराल के बाद निरीक्षण किया जा रहा है। बुधवार रात हुई महिला के साथ अभद्रता के मामले में भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया।