{"_id":"616878be8480be146d5a1003","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd227725587","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कैशलेस, दिनभर दौड़ते रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कैशलेस, दिनभर दौड़ते रहे उपभोक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कैशलेस, दिनभर दौड़ते रहे उपभोक्ता
हापुड़। बैंकों में लगातार दो दिन से छुट्टी के पहले ही दिन शहर के एटीएम खाली हो गए। रामनवमी पर कुछ एटीएम के शटर बंद मिले तो कहीं नो कैश का नोटिस लगा मिला। ऐसे में उपभोक्ता दिनभर कैश के लिए भटकते रहे। उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार कोई भी एटीएम तीन घंटे से ज्यादा कैशलेस नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो उस पर पेनल्टी लगने का प्रावधान है। लेकिन इस आदेश का शहर में कोई असर नहीं दिखाई दिया। रामनवमी और दशहरा के चलते बैंकों में दो दिन का अवकाश है। लीड बैंक प्रबंधन की तरफ से सभी एटीएम में कैश उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए, लेकिन रामनवमी पर ही अधिकांश एटीएम कैशलेस हो गए।
पक्का बाग स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम का शटर बंद था। यहां लोग पैसों के लिए पहुंचे। लेकिन एटीएम बंद होने के कारण उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। गढ़ रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम का भी यही हाल था। शटर तो खुला था, लेकिन इसमें कैश नहीं था, लोग आने के बाद मायूस निकल रहे थे।
विज्ञापन
उधर, फ्रीगंज रोड स्थित यूको बैंक का एटीएम बंद पड़ा था। शटर गिरा हुआ था और नो कैश का नोटिस चस्पा था। पैसों के लिए आए लोगों को काफी निराशा हुई।