{"_id":"615c915c8ebc3e8bb11c2bcb","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd227192512","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली दवा बेचने की शिकायत पर मेडिकल स्टोर पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली दवा बेचने की शिकायत पर मेडिकल स्टोर पर छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली दवा बेचने की शिकायत पर मेडिकल स्टोर पर छापा
हापुड़। रेलवे रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान दवाओं के दो नमूने लेकर लखनऊ जांच के लिए भेजे गए हैं। मामले की शिकायत किसी व्यक्ति द्वारा लखनऊ की गई थी।
मंगलवार को मेरठ सहायक आयुक्त मेरठ वीरेंद्र कुमार, ड्रग निरीक्षक बुलंदशहर दीपा लाल व हापुड़ ड्रग निरीक्षक लवकुश रेलवे रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। अधिकारियों ने दवाईयों के साथ बिल व अन्य दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान उक्त रक्तचाप और गैस की दो दवाओं के नमूने जांच के लिए लखनऊ भेज दिए।
ड्रग निरीक्षक लवकुश ने बताया कि नकली दवाओं की बिक्री की सूचना पर छापा मारा गया था। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा स्टोर पर बिल और अन्य दस्तावेज पूरे पाए गए।