फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड
विज्ञापन

हापुड़। अवैध कटान का गढ़ बने रामपुर रोड पर स्थित रेबन मीट फैक्टरी के मालिक का नाम एफआईआर से बाहर रखने वाले जदीद चौकी प्रभारी शरद यादव को एसपी ने सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट पर सस्पेंड कर दिया। रेबन फैक्टरी के अंदर से पुलिस ने मवेशियों से भरा एक कैंटर पकड़ा था। लेकिन चौकी प्रभारी ने फैक्टरी मालिक को बचा लिया था। जल्द ही पुलिस बाकी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।
शनिवार की रात जदीद चौकी प्रभारी शरद यादव ने पुलिस टीम के साथ रामपुर रोड पर स्थित रेबन मीट फैक्टरी के अंदर से पशुओं से भरा एक कैंटर बरामद किया था। इसमें से 18 मवेशी बरामद हुए थे। लेकिन पुलिस ने कैंटर चालक और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले को रफादफा करने का प्रयास किया। इस प्रकरण में पुलिस ने फैक्टरी मालिक को बचा लिया। जब मामला एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने मामले की जांच सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय को सौंपी थी। सीओ की जांच में चौकी प्रभारी शरद यादव की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर सोमवार शाम जदीद चौकी प्रभारी शरद यादव को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि किसी भी हाल में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन लोगों को चौकी प्रभारी ने बचाने का प्रयास किया, उनकी जांच की जा रही है, कुछ लोग चिन्हित हुए हैं, उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed