फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बार चुनाव : अजीत सिंह बने अध्यक्ष, रविंद्र के सिर सचिव का ताज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कचहरी में मतो की मतगणना के बाद ख़ुशी मनाते चुनाव में जीते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : HAPUR
बार चुनाव : अजीत सिंह बने अध्यक्ष, रविंद्र के सिर सचिव का ताज
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अजीत सिंह चौधरी और सचिव पद पर रविंद्र सिंह निमेष ने जीत हासिल की। शुक्रवार सात बजे से शुरू हुई मतगणना का परिणाम शनिवार शाम चार बजे आया। बूंदाबांदी के बीच समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। अधिवक्ताओं ने विजेता पदाधिकारियों को फूल माला पहनाते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दी।
हापुड़ बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का शुक्रवार को चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी चौधरी श्यामवीर सिंह ने बताया कि चुनाव में कुल 940 मतदाताओं में से 860 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जबकि 81 टेंडर वोट डाले गए थे। अंतिम परिणाम आने के बाद कचहरी परिसर में विजयी पदाधिकारियों के समर्थकों ने खूब जश्न मनाया। मिठाई खिलाकर विजेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

इन प्रत्याशियों ने जीत हासिल की
17 राउंड की मतगणना में अध्यक्ष पद पर अजीत सिंह चौधरी को 498 और गजेंद्र सिंह त्यागी को 353 मत प्राप्त हुए। इसमें अजीत सिंह ने 145 मतों से जीत हासिल की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जमील अहमद को 498 और रमेश लोधी को 315 मत मिले। जमील अहमद ने 183 मत से जीत हासिल की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ब्रजेश कुमार शर्मा को सबसे ज्यादा 384 मत मिले
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव पद पर रविंद्र सिंह निमेष को 445 और गौरव नागर को 405 मत मिले। रविंद्र सिंह निमेष 40 मतों से विजयी रहे। सह सचिव (प्रकाशन) पद पर मोहम्मद मुशाहिद को सबसे ज्यादा 314 मत, सहसचिव (प्रशासन) पद पर अमित कौशिक को सबसे ज्यादा 461 मत व सह सचिव (पुस्तकालय) पद पर अक्षय गुप्ता को सबसे ज्यादा 440 मत मिलने से विजयी रहे।
कोषाध्यक्ष पद पर बब्लू सैनी को 451 और शहजाद अली को 350 मत मिले। बब्लू सैनी ने 101 मतों से जीत हासिल की। जबकि कनिष्ठ सदस्य पद पर आदेश कुमार, देवेंद्र शर्मा, गौरव शर्मा, राहुल कुमार, सोनू सैनी, योगेश्वर दयाल शर्मा ने जीत दर्ज की।
निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
वरिष्ठ सदस्य पद पर कुलदीप सिंह तोमर, लोकेश कुमार केन, प्रमोद कुमार शर्मा, राकेश कुमार सैनी, विजय कुमार चौहान, विकास त्यागी को छह पदों से अतिरिक्त नामांकन नहीं होने के चलते पहले ही निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित कर दिया गया था।
चैंबर की कमी होगी दूर
हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी ने कहा कि न्यायालय प्रांगण के लिए भूमि अधिग्रहण, हापुड़ का सीमा विस्तार, अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण, पुस्तकालय में मैनुअल व डिजिटलीकरण व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय व शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था कराना प्राथमिकता रहेगी।
अधिवक्ताओं का कराएंगे बीमा
हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सचिव रविंद्र सिंह निमेष ने कहा कि सभी अधिवक्ताओं को सामूहिक बीमा कराया जाएगा। नियमित रूप से अधिवक्ताओं के लिए बार रूम में चिकित्सा कैंप लगवाकर चिकित्सा परामर्श दिलाना। न्यायालय परिसर में ही डाक विभाग की सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता रहेगी।
नौ पदों पर जीते प्रत्याशी
पद विजेता
अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष जमील अहमद
कनिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार शर्मा
सचिव रविंद्र सिंह निमेष
सहसचिव प्रकाशन मोहम्मद मुशाहिद
सहसचिव प्रशासन अमित कौशिक
सहसचिव पुस्तकालय अक्षय कुमार गुप्ता
कोषाध्यक्ष बब्लू कुमार सैनी
कनिष्ठ सदस्य आदेश कुमार, देवेंद्र शर्मा, गौरव शर्मा, राहुल कुमार, सोनू सैनी, योगेश्वर दयाल शर्मा।
21 घंटे चली मैराथन मतगणना के बाद आए नतीजे
हापुड़। बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनावी इतिहास में पहली बार दो दिन तक मतगणना चली। मैराथन मतगणना के बाद ही नतीजे साफ हो सके। चुनाव में 860 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था इसलिए हर बैलेट पेपर पर 29 प्रत्याशियों की स्थिति को जांचा गया।
हापुड़ बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। चुनाव के बाद शाम को सात बजे से बार रूम में मतों की गिनती शुरू हुई। 860 बैलेट पेपर होने के चलते 17 राउंड में मतों की गिनती हुई। पहले राउंड का नतीजा करीब नौ बजे आया। उसके हर एक सवा घंटे बाद राउंड के नतीजे आते रहे।
इस तरह से फाइनल चुनावी रुझान शनिवार को करीब चार बजे के आसपास ही आ सके। इस बार हापुड़ बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना करीब 21 घंटों में पूरी हुई।
इस बार चुनाव में दस पदों पर 35 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इनमें से वरिष्ठ सदस्य पद पर ही छह प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि शेष नौ पदों के लिए 940 मतदाताओं में से 860 मत पड़े। हर एक बैलेट पेपर पर 29 प्रत्याशियों की स्थिति को देखा गया। इससे करीब 17 राउंड में 24,940 मतों का विश्लेषण किया गया।

जबकि पिछले साल चार पद पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। शेष छह पदों पर 740 बैलेट पेपर पर 8880 मतों की गणना हुई थी। इससे चुनावी रुझान देर रात को ही जारी हो गए थे, लेकिन इस बार चुनावी अधिकारियों को तीन गुना से अधिक आंकड़ों को जांचना पड़ा। संवाद

कचहरी में मतो की मतगणना करते अधिवक्ता  संवाद

कचहरी में मतो की मतगणना करते अधिवक्ता संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed