फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हापुड़ से मुजफ्फरनगर तक अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर खाकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़ से मुजफ्फरनगर तक अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर खाकी
विज्ञापन

हापुड़। मुजफ्फरनगर में आज होने वाली महापंचायत के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हजारों की संख्या में जिले से और बाहरी जिले से हापुड़ होकर गुजरने वाले किसानों को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। संबंधित मार्गों पर देर रात से ही पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया है। हापुड़ के एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र की ड्यूटी भी महापंचायत में होने के कारण रवानगी हो गई है।
कृषि कानूनों के विरोध में पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होनी वाली भाकियू की महापंचायत के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। रवाना होने वाले किसानों की संख्या को देखते हुए डीएम ने जिले को जोन में विभाजित किया है। दो सुपर जोन और तीन जोन बनाए गए हैं। सुपर जोन में अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक निगरानी रखेंगे। तहसीलवार हापुड़, गढ़ और धौलाना तीन जोन बनाए गए हैं। जिनमें एसडीएम और सीओ अपने-अपने जोन में मौजूद रहेंगे। जनपद के नौ थानों को सेक्टर बनाया गया है। प्रत्येक सेक्टर का प्रभारी थानाध्यक्ष को बनाया गया है। डेढ़ कंपनी पीएसी व एक कंपनी आरआरएफ के जवानों को सुरक्षा के मद्देनजर तैनात कर दिया है। सभी जोनों में एसडीएम की तैनाती कर दी गई है। जिले से हजारों की संख्या में किसानों के मुजफ्फरनगर पहुंचने की उम्मीद है। भाकियू पदाधिकारियों का दावा है कि प्रत्येक गांव से एक बस भरकर मुजफ्फरनगर रवाना होगी।
विज्ञापन

उधर, बाहरी जिलों से देर रात तक किसानों का मुजफ्फरनगर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि जिले के किसान रविवार को ही मुजफ्फरनगर के लिए कूच करेंगे। इसके अलावा विभिन्न किसान संगठन इसमें शामिल होने के लिए बसों, निजी वाहनों से पहुंचेंगे। ऐसे में जनपद हापुड़ की सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक बढ़ जाएगा। किसान कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण तरीके और सकुशल उन्हें जनपद की सीमा के बाहर पहुंचाने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तीन रूट किए गए प्रस्तावित
शहर में यातायात की व्यवस्था सही रहे इसके लिए प्रशासन ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है। यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रवीण शर्मा ने बताया कि इसके लिए बुलंदशहर अमरोहा की ओर से आने वाले किसानों को ततारपुर बाइपास से टियाला बाइपास होते हुए मेरठ की ओर रवाना किया जाएगा। इसके अलावा बीबीनगर कुचेसर रोड चौपला की ओर से आने वाले किसानों को कुचेसर रोड चौपला से किठौर मार्ग होते हुए निकाला जाएगा। शहर के अंदर आने वाले किसानों को मोदीनगर होते हुए भी निकाले जाने का विकल्प रहेगा। इसके लिए इन प्वाइंटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। रविवार सुबह छह बजे से सभी प्वाइंटों पर पुलिस की तैनाती हो जाएगी।

170 जवानों के साथ एएसपी पहुंचे मुजफ्फरनगर -
जिले से पुलिस बल की ड्यूटी मुजफ्फरनगर में लगाई गई है। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा को जिले से 170 पुलिसकर्मियों के साथ महापंचायत स्थल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed