{"_id":"6131198f8ebc3ec91f25b285","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2252045131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ गैंगस्टरों की 63.14 लाख की संपत्ति होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ गैंगस्टरों की 63.14 लाख की संपत्ति होगी कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ गैंगस्टरों की 63.14 लाख की संपत्ति होगी कुर्क
हापुड़। पुलिस प्रशासन ने विभिन्न मामलों में आरोपी आठ गैंगस्टर की 63.14 लाख की संपत्ति अटैच की है। संपत्ति कुर्क करने की अनुमति के लिए जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थनापत्र डाला।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में दानिश, रोहित, आबिद, शाकिर, नफीस, सद्दाम, राहुल, अभिषेक, तरुण, सद्दाम व अब्दुल वाहिद के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इनमें गोवध अधिनियम के तहत आरोपी, मादक पदार्थों के तस्कर और भू माफिया भी शामिल हैं। पुलिस ने इन गैंगस्टरों की संपत्ति का ब्योरा जुटाया तो पता चला कि कुछ ही वर्षों में इनके द्वारा कई संपत्ति अर्जित की हैं। इसी के चलते पुलिस ने आठ गैंगस्टर की सूची तैयार कर संपत्ति का ब्योरा जुटाया और संपत्ति कुर्क करने की अनुमति के लिए जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थनापत्र डाला। अनुमति मिलने के बाद गैंगस्टरों की संपत्ति 63.14 लाख रुपये की संपत्ति को अटैच कर लिया है। अन्य को भी इसके लिए चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है।