फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चोरी की साजिश रचते दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
hapur news
चोरी की साजिश रचते दो गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात मोहल्ला जसरूपनगर स्थित एक फैक्टरी के पास चोरी की साजिश रचते दो आरोपियों को दबोच लिया। इनके पास से चाकू व चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि रविवार रात वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि मोहल्ला जसरूपनगर स्थित एक फैक्टरी के पास कुछ संदिग्ध चोरी की साजिश रच रहे हैं। सूचना के बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान इन सभी से एक-एक चाकू, लोहे की रॉड, एक हथौड़ा, एक प्लास, एक पेचकस व चोरी में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों की पहचान जसरूपनगर निवासी उदयराज व आदर्श नगर कॉलोनी निवासी मनोज उर्फ बादल उर्फ घोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस गैंग के दूसरे साथियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed