फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

479 दिन बाद जिला कोरोना मुक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
hapur news
479 दिन बाद जिला कोरोना मुक्त
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना महामारी से 479 दिन बाद जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। सोमवार को अस्पताल में भर्ती मरीज को स्वस्थ घोषित कर, जिले को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया। दूसरी लहर के महज तीन महीने बाद ही स्वास्थ्य विभाग ने यह उपलब्धि हासिल की है।
दो अप्रैल 2020 को जिले में कोरोना का पहला मामला दर्ज किया गया था। गांव हावल में रह रहे एक विदेशी व्यक्ति में पहली बार कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से लगातार मामले मिलते गए, पहली लहर में करीब 4500 मरीज सामने आए थे। लेकिन मई 2021 में कोरोना की दूसरी लहर आई। महज डेढ़ महीने में मरीजों की संख्या 8 हजार का पार हो गई।
विज्ञापन

मरने वालों की संख्या 216 हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने योजना बनाई। 479 दिन में पहली बार जिला संक्रमण से मुक्त हुआ है।
6.87 लाख लोगों की हो चुकी जांच
जिले में अब तक कोरोना के संदिग्ध 6.87 लाख लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है। इसमें 12309 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि 216 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई 2021 में घातक रहा संक्रमण
कोरोना महामारी को आए करीब दो साल होने को हैं, लेकिन मई 2021 में कोरोना संक्रमण सबसे अधिक घातक रहा। इस दौरान घर घर में कोरोना के मरीजों की भरमार मिली, लेकिन गनीमत रही कि अब यह संक्रमण लगभग जिले में समाप्त हो गया है।

जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच-------687338
कुल मरीज------12309
स्वस्थ मरीज-----12093
कुल मौत-------216
एक्टिव केस-----00
रंग लाई मेहनत
जिला अप्रैल 2020 के बाद पहली बार कोरोना से मुक्त हुआ है। स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत से ही यह मुकाम हासिल हो सका है। लोगों को सावधानी बरतनी होगी, ताकि संक्रमण फिर से न फैले।--डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed