{"_id":"611d53d28ebc3e7a1f5e0582","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd224342992","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर गार्डन में अवैध लाइन खींच 58 घरों में चल रही थी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर गार्डन में अवैध लाइन खींच 58 घरों में चल रही थी बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समर गार्डन में अवैध लाइन खींच 58 घरों में चल रही थी बिजली
हापुड़। समर गार्डन/चमन विहार में बिना बिजली के कनेक्शन के 58 घरों में चोरी से बिजली चलवाने के आरोप में कॉलोनाइजर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विजिलेंस की जांच में पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। एफआईआर में आरोपियों का विद्युत निगम के कर्मचारियों से सांठगांठ का भी उल्लेख किया गया है।
मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने समर गार्डन/चमन विहार में छापा मारा था। पूरी कॉलोनी में बिना कनेक्शन ही लोगों के घरों में बिजली का प्रयोग किया जा रहा था। इस कार्रवाई को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए कॉलोनाइजर ने लोगों को अधिशासी अभियंता कार्यालय भेजकर हंगामा करा दिया। जिसमें लोगों ने कनेक्शन न देने का आरोप लगाया।
लेकिन विजिलेंस की जांच में सब कुछ साफ हो गया है। विजिलेंस द्वारा कराई गई एफआईआर के अनुसार कॉलोनी के डीलर हसीन सैय्यद ने अपने सहयोगी नदीम, रहीश, फरमान निवासी घुंघराला, फराइम, इलामुद्दीन उर्फ पोटेटो, वसीम पुत्र कल्लू निवासी हापुड़ द्वारा करीब 58 घरों में बिना मीटर के बिजली चोरी मिली। कॉलोनी में बीते कई महीने से लोगों को बिना कनेक्शन आपूर्ति दी जा रही थी। विजिलेंस द्वारा विद्युत निगम की सांठगांठ को उजागर किया है। कॉलोनी में नलकूप के लिए जा रही लाइन से तारों को बल्लियों पर खींचकर आपूर्ति दी जा रही थी। अवर अभियंता को पत्र लिखकर विजिलेंस ने इन तारों को उतरवाने के लिए कहा है। विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई से निगम के कर्मचारियों में भी हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
सख्त होगी कार्रवाई
कॉलोनी को बिना ऊर्जीकृत कराए चोरी से घरों में बिजली देने के मामले में कॉलोनाइजर समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। साथ ही बिजली निगम को भी पत्र लिखा है।-एससी यादव, ए.ई प्रवर्तन दल।