फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मुठभेड़ में घायल हुआ इनामी बदमाश भूरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : HAPUR
मुठभेड़ में घायल हुआ इनामी बदमाश भूरा
विज्ञापन

हापुड़। एसओजी व थाना बाबूगढ़ पुलिस टीम को शुक्रवार रात इनामी बदमाश को दबोचने में सफलता मिली। मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी बदमाश तरुण उर्फ भूरा के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश से एक स्कूटी, लूटे गए 24500 रुपये, मोबाइल, तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। वह कई मामलों में वांछित चल रहा था।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि शुक्रवार देर रात थाना बाबूगढ़ प्रभारी सतेंद्र सिंह व एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह संयुक्त रूप से क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से एक संदिग्ध स्कूटी पर सवार होकर गांव बछलौता की तरफ आ रहा है। सूचना के बाद दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से गांव बछलौता के निकट नहर की पटरी पर चेकिंग शुरू कर दी। स्कूटी पर आ रहे संदिग्ध को रुकने का इशारा किया तो भागने का प्रयास किया। इस पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश की पहचान जनपद अलीगढ़ क्षेत्र के गांव गभाना निवासी तरुण उर्फ भूरा के रूप में हुई। वर्तमान में वह जनपद गाजियाबाद क्षेत्र के थाना सिहानी गेट दौलतपुरा भटिया मोड व जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना बादलपुर क्षेत्र के चरनी विहार छपरौला में रहता था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी पंद्रह हजार रुपये का इनामी है। अप्रैल माह में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी चिकित्सक सद्दाम से तरुण उर्फ भूरा, जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना बिसरख क्षेत्र के गांव चिपियाना निवासी संदीप व जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के बागवाला निवासी सलीम ने लूट की थी। सद्दाम व सलीम भी कुछ दिन पहले मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बदमाश पर 32 मुकदमें दर्ज
एसपी ने बताया कि जनपद गाजियाबाद में बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जनपद गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस पर फायरिंग की थी और फरार हो गए थे। तरुण के खिलाफ हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद समेत अन्य जनपदों में 32 से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed