{"_id":"6116ad8a8ebc3ee06b2ddb20","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2240963132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान : 19 बूथों पर आज वैक्सीन का लगेगा दूसरा डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान : 19 बूथों पर आज वैक्सीन का लगेगा दूसरा डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभियान : 19 बूथों पर आज वैक्सीन का लगेगा दूसरा डोज
हापुड़। कोरोना महामारी से बचाव के लिए शनिवार को 19 बूथों पर विशेष अभियान चलाकर लोगों को दूसरा डोज लगाया जाएगा। सुबह 9 से 11 बजे तक स्लॉट बुक कराने वालों का ही टीकाकरण होगा, इसके बाद कोई भी व्यक्ति दूसरा डोज ले सकेगा। शनिवार को पहला डोज नहीं लगाया जाएगा। वहीं 16 अगस्त को महा अभियान चलाया जा सकता है, इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
जिले में कोरोना टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू हुआ था, तब से लेकर अब तक 4.30 लाख लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। लेकिन इनमें दूसरा टीका सिर्फ 71 हजार को ही लग सका है। बीते दिनों अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने निरीक्षण के दौरान दूसरे डोज को लेकर नाराजगी जताई थी। जिसके बाद शासन से शनिवार को सिर्फ दूसरा टीका लगाने के लिए अभियान चलाने के आदेश दिए गए थे।
जिले में पहली बार शनिवार को यह अभियान चलेगा। इसमें 19 बूथों पर लोगों को दूसरा टीके लगाया जा सकेगा। सुबह 9 से 11 बजे तक दो घंटे सिर्फ स्लॉट बुकिंग कराने वालों को ही टीके लगेंगे। इसके बाद कोई भी व्यक्ति तत्काल रजिस्ट्रेशन कराकर, दूसरा टीका लगवा सकेगा। 16 अगस्त को जिले में फिर से महा अभियान चलाया जा सकता है। करीब 18 हजार लोगों को इसमें टीके लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
ये बूथ बनाए गए
दूसरा टीका लगाने के लिए पीपीसी हापुड़, सीएचसी हापुड़, जिला अस्पताल, पीपीसी दौतई, सीएचसी गढ़, पीएचसी गालंद, सीएचसी सपनावत, सीएचसी धौलाना, सीएचसी सिंभावली, एएनएमटीसी पिलखुवा, सीएचसी पिलखुवा, सीएचसी हापुड़ शामिल हैं।