फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

धौलाना ब्लॉक के चार गांवों में 3537 को लगा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
धौलाना ब्लॉक के चार गांवों में 3537 को लगा टीका
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बुधवार को चार गांवों में 3537 लोगों को टीके लगाए गए। इस दौरान बूथों पर टीकाकरण को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बृहस्पतिवार को भी अभियान जारी रहेगा।
कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जिले में तेजी से टीकाकरण कराया जा रहा है। बुधवार को धौलाना ब्लॉक के हसनपुर, रामपुर नगला, खिंचरा, ककराना और 12 बूथों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसमें 3537 लोगों ने बढ़ चढ़कर टीकाकरण कराया। 2064 पुरुष और 1473 महिलाएं टीकाकरण में शामिल हुए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी टीकाकरण किया जाएगा। ऐसे में लोग अपनी बारी पर अवश्य टीका लगवा लें। जिले में अब तक 4.17 लाख लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। शनिवार को दूसरा डोज लगाने के लिए स्पेशल अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल टीकाकरण---417423
पहला डोज-----------348050
दूसरा डोज------------69373
टीकाकरण में दिखाया उत्साह-
जिले में बुधवार को चार गांवों में लगे टीकाकरण बूथों पर लोगों ने जमकर उत्साह दिखाया। बृहस्पतिवार को भी बूथों पर टीके लगाए जाएंगे। लोग अपनी बारी पर अवश्य ही टीका लगवा लें।-डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
जिले में नहीं मिला कोरोना संक्रमित
हापुड़। जिले में बुधवार को कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। जबकि एक मरीज के स्वस्थ होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या अब तीन रह गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को 1752 लोगों की जांच की गई। इसमें एंटीजन से 1020 और आरटीपीसीआर से 732 लोगों की जांच हुई। जिसमें कोई मरीज कोरोना संक्रमित नहीं मिला। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि संक्रमित मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। इनमें कोई भी गंभीर लक्षण वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed