फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

साइबर अपराध से निपटना पहली प्राथमिकता : एसपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
एसपी दीपक भूकर। - फोटो : HAPUR
साइबर अपराध से निपटना पहली प्राथमिकता : एसपी
विज्ञापन

हापुड़। नवनियुक्त एसपी दीपक भूकर ने सोमवार देर रात जिले का चार्ज ले लिया। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से निपटना उनकी प्राथमिकता होगी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। बीट सिस्टम, महिला, बच्चों व बुजुर्ग संबंधी अपराधों व उनसे जुड़ी शिकायतों पर गंभीरता से सुनवाई होगी। असामाजिक तत्वों जिन से कानून-व्यवस्था के बिगड़ने का खतरा हो सकता है, उनके विषय में पूरी पड़ताल कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। तेजी से बढ़ रही साइबर क्राइम पर उन्होंने कहा कि इसे रोकने और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। साइबर सेल को और मजबूत किया जाएगा। ऐसे मामलों की त्वरित सुनवाई होगी। पुलिसकर्मियों को प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। थाना दिवस पर आने वाली समस्याओं को भी संबंधित विभागों से सामजस्य बिठाकर सुलझाने की कोशिश होगी।
विज्ञापन

एसपी ने शहर के यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सड़कों से अतिक्रमण हटाने की जरूरत बताई। इसके लिए संबंधित थानों के प्रभारियों को जिम्मेदार बनाया जाएगा। शराब माफियाओं, गोकशों, अवैध वाहन काटने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जाएंगे। उनके साथ एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed