{"_id":"611181838ebc3ef4162f5b67","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd223857777","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कुंडल झपटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कुंडल झपटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कुंडल झपटे
हापुड़। बाबूगढ़ थाना के अंतर्गत काली नदी के पास बाइक पर अपने पति के साथ बाइक पर सिंदारा देने जा रही बीबी नगर निवासी महिला के कानों के कुंडल दूसरी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने झपट लिए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
बीबी नगर निवासी कपिल अपनी पत्नी के साथ बहन का सिंदारा देने हापुड़ आ रहा था। जैसे ही वह बाइक से एनएच 09 पर काली नदी के पास पहुंचा तो पीछे से सफेद रंग की बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने महिला से कुंडल झपट लिए। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने आसपास तैनात पुलिस पिकेट से मामले की शिकायत की। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित के साथ घटना हुई है। लेकिन पीड़ित ने बिना तहरीर दिए ही चला गया।