{"_id":"611175bc8ebc3e73d53a08be","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2238560194","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरा में गोकशी के बाद ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौरा में गोकशी के बाद ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनौरा में गोकशी के बाद ग्रामीणों का हंगामा
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव धनौरा में सोमवार सुबह एक बार फिर गोकशी की घटना से ग्रामीणों में रोष है। जंगल में करीब दस गोवंशों के अवशेष मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के साथ भाजपाई और राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने पशु चिकित्सा विभाग की टीम को बुलाया और अवशेषों के सैंपल लिए। इसके बाद जेसीबी की मदद से जमीन में गड्डा खोदकर दबवा दिया गया। हालांकि ग्रामीणों में अभी भी रोष है।
गांव धनौरा निवासी पूरन सिंह त्यागी का मेरठ-बुलंदशहर हाईवे के नजदीक खेत है। सोमवार सुबह खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने खेत में कुछ गोवंशों के अवशेष पड़े दिखाई दिए। काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। भाजपा और राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामला बढ़ता देखकर पुलिस ने पशु चिकित्सा विभाग की टीम को मौके पर बुलवा लिया। अधिकारियों ने अवशेष के सैंपल ले लिए। पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने गोवंश होने की पुष्टि की। जिसके बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से अवशेषों को जमीन में दबा दिया है। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण लौट गए। राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष रितिक त्यागी, कौशल सैनी, अभि शर्मा, देवेश अरोड़ा, दिपांशु वर्मा, प्रदीप त्यागी ने मामले में खुलासे की मांग की है।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पहले भी होती रही हैं घटनाएं
गोकशी की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। हाल ही में इसी क्षेत्र में बाइपास के करीब ही एक बूचड़खाने में गोकशी की घटना का पर्दाफाश हुआ था और सैकड़ों लोगों ने हंगामा किया था। इसके बाद इसी क्षेत्र में एक बार फिर घटना होना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है।
जल्द हो दोषियों को गिरफ्तारी
भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने एएसपी से बात की है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधिकारियों से कहा गया है।