{"_id":"611023828ebc3e759540c457","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2237921124","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 3 बिजलीघर ठप, 50 हजार घरों में 4 घंटे बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 3 बिजलीघर ठप, 50 हजार घरों में 4 घंटे बत्ती गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 3 बिजलीघर ठप, 50 हजार घरों में 4 घंटे बत्ती गुल
हापुड़। आनंद विहार स्थित 220 केवी क्षमता के बिजलीघर की मशीनों में फॉल्ट से रविवार को दिल्ली रोड, अतरपुरा और प्रीत विहार बिजलीघर से जुड़े शहर के 50 हजार घरों की बत्ती चार घंटे तक गुल रही। भीषण गर्मी से लोग तिलमिला उठे। पानी किल्लत से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति चालू हो सकी।
आनंद विहार बिजलीघर से दिल्ली रोड, अतरपुरा और प्रीत विहार बिजलीघर को आपूर्ति दी जाती है। इन दोनों ही बिजलीघरों से आधा शहर जुड़ा हुआ है। रविवार सुबह करीब 10 बजे आनंद विहार बिजलीघर की मशीनों में फॉल्ट से करीब 50 हजार घरों की बत्ती गुल हो गई। रविवार को उमस के चलते लोगों का बिना बिजली घरों में रुकना मुश्किल हो गया। गर्मी से तिलमिलाए लोग पंखा करते नजर आए। वहीं, पानी की किल्लत भी लोगों की परेशानी का सबब बनी रही। घंटों तक आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोग बिजलीघरों का फोन घनघनाने लगे। चार घंटे की मशक्कत के बाद आनंद विहार बिजलीघर पर आए फाल्ट को दुरुस्त किया जा सका। इसके बाद शहर के दोनों बिजलीघर चालू हो सके।
---
इन मोहल्लों की गायब रही बिजली
राजीव विहार, रफीकनगर, मजीदपुरा, अलीनगर, कोटला मेवतियान, पीर बाउद्दीन, महेशपुरी, कोठीगेट, गोपीपुरा, आर्यनगर, जवाहर गंज, पटेलनगर, श्रीनगर, विवेक विहार, आलोक, अशोक कॉलोनी, गणेशपुरा, मधुबन कॉलोनी, चमरी, सबली, प्रीत विहार, पूठा, अतरपुरा, न्यू शिवपुरी, शिवपुरी, गोल मार्केट, गढ़ रोड।
विज्ञापन
---
फॉल्ट के कारण बनी समस्या-
आनंद विहार बिजलीघर में फाल्ट के कारण यह समस्या बनी थी। फाल्ट को दुरुस्त करा, प्रभावित इलाकों की आपूर्ति बहाल करा दी गई है। लोगों को परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।-मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता।