फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अन्न महोत्सव : 2.20 लाख कार्ड धारकों को मिलेगा निशुल्क राशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
hapur news
अन्न महोत्सव : 2.20 लाख कार्ड धारकों को मिलेगा निशुल्क राशन
विज्ञापन

हापुड़। जिले में पांच अगस्त(आज) आयोजित होने वाले अन्न महोत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में खाद्यान्न वितरण के साथ साथ 10 हजार बैग प्राप्त हुए हैं। प्रत्येक दुकान पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। बुधवार शाम मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। बैठक में मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी न रहे। जिलाधिकारी ने आयुक्त को अवगत कराया कि जिले में उचित दर की 399 दकानें हैं। कार्यक्रम के लिए शासन से जिले को दस हजार बैग प्राप्त हुए हैं। जिसमें जिले के करीब 2.20 लाख कार्डधारकों को लाभ मिलेगा। आयुक्त ने निर्देश दिए कि यह प्रधानमंत्री का महत्वकांक्षी कार्यक्रम है। कार्यक्रम में वेंटीलेशन की व्यवस्था होनी चाहिए। योजना में कितने लाभार्थी लाभान्वित हुए इसकी सूचना जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएं। जनपद का प्रत्येक उच्च अधिकारी विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम में जाए और कार्यक्रम के फोटो अपलोड करते रहे। व्यवस्थित तरीके से इस कार्यक्रम को संपन्न कराएं और सेल्फी प्वाइंट की स्टैंडी भी बनवा ली जाए। दुकान पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कम से कम 100 लाभार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। दुकानों को सजाया जाए और कुर्सियों की सही व्यवस्था की जाए। प्रत्येक उचित दर दुकान पर टेलीविजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे वहां उपस्थित लोग इसका प्रसारण देख सकेंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुुमार ने बताया कि जिले में राशन की दुकानों पर कार्यक्रम होंगे और कम से कम सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed