फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बच्चों में बीमारी की रोकथाम के लिए आज से चलेंगे विशेष अभियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
hapur news
बच्चों में बीमारी की रोकथाम के लिए आज से चलेंगे विशेष अभियान
विज्ञापन

हापुड़। बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए इस महीने चार महत्वपूर्ण अभियान शुरू होंगे। एक अगस्त से स्तनपान सप्ताह, दो अगस्त से दस्त नियंत्रण पखवाड़ा, कृमि मुक्ति अभियान चलाकर बच्चों को बीमारियों से निजात दिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को सीएचसी अधीक्षक ने आशाओं के साथ बैठक की।
गढ़ रोड सीएचसी पर आयोजित बैठक में अधीक्षक डॉ दिनेश खत्री ने बताया कि मां का दूध बच्चे के शारीरिक व मानसिक विकास में सबसे बड़ी भूमिका निभाता है। 6 माह तक बच्चे को सिर्फ मां का ही दूध पिलाना चाहिए, ताकि उसके शरीर का संपूर्ण विकास हो सके।
विज्ञापन

ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर रविंद्र कुमार ने बताया कि एक अप्रैल से सात तक स्तनपान अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही बाल स्वास्थ्य पोषण माह भी जिले में जारी है, जिसके तहत बच्चे को विटामिन ए की दवा पिलाई जा रही है। अभिभावक बच्चों को यह दवा अवश्य पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दो से 12 अगस्त तक सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसमें आशाएं घर घर जाकर डायरिया से पीड़ित बच्चों को ओआरएस और जिंक की टेबलेट वितरित करेंगी। दो अप्रैल से दस दिन तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इसमें एक साल से 19 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।

इन अभियानों को सफल बनाने के लिए गढ़ रोड सीएचसी में आशाओं को बैठक के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर सत्यप्रकाश गौतम, ज्योति, रेश्मा समेत स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed