फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हापुड़ : इंटर में अभय, शशांक को 90.2 और हाईस्कूल में 7 छात्रों को मिले 95.33 प्रतिशत अंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
hapur news
टैगोर शिक्षा सदन स्कूल में यू पी बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद ख़ुशी मनाती छात्राएं. - फोटो : HAPUR
हापुड़ : इंटर में अभय, शशांक को 90.2 और हाईस्कूल में 7 छात्रों को मिले 95.33 प्रतिशत अंक
विज्ञापन

हापुड़। यूपी बोर्ड इंटर में अभय और शशांक कुमार ने 90.2 फीसदी वहीं हाईस्कूल में सात छात्रों को 95.33 प्रतिशत अंक मिले हैं। रिजल्ट आने के बाद छात्र खुशी से झूम उठे। दोनों परीक्षाओं में 29098 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें अधिकांश उत्तीर्ण हुए।
कोरोना महामारी के चलते इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित नहीं हुईं। छात्रों को प्रोन्नति दी गई। आईसीएसई और सीबीएसई के बाद छात्र यूपी बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शनिवार को बोर्ड द्वारा दोपहर 3.30 बजे वेबसाइट पर दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। हाईस्कूल और इंटर के रिजल्ट में पिलखुवा के वीआईपी स्कूल के छात्रों का परचम रहा। हाईस्कूल में पुलकित शर्मा, आदित्य सिंह, पलक शर्मा, प्रोविका, रितिका ऋषिपाल, रितिका तोमर, मानसी को 95.33 प्रतिशत अंक मिले वहीं, इंटरमीडिएट में अभय और शशांक कुमार को 90.2 फीसदी अंक मिले। इसी स्कूल के मुकुल शर्मा ने 90 फीसदी व विपिन तोमर ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, हाईस्कूल में एकता ने 95.16 और निधि गोस्वामी व तनु तोमर ने संयुक्त रूप से 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर, विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

दोनों कक्षाओं में 29098 छात्र पंजीकृत
इस बार हाईस्कूल में 15350 और इंटरमीडिएट में 13748 छात्र पंजीकृत थे। अधिकांश विद्यालयों में शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, लेकिन सही गणना डीआईओएस कार्यालय द्वारा सभी स्कूलों से छात्रों के रिजल्ट एकत्र करने के बाद ही हो सकेगी। इस बार बोर्ड से डीआईओएस कार्यालय को उत्तीर्ण छात्रों की सूची भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस साल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है, इसलिए रिजल्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों की मेरिट जारी नहीं की जाएगी। हालांकि इस बार ऐसे छात्र जो थ्योरी से जोड़े गए अंकों के मुताबिक पास नहीं थे, लेकिन आंतरिक मूल्यांकन में पास हुए, उन्हें पास कर दिया गया। वहीं जिन छात्रों के नौवीं और 11वीं के वार्षिक परीक्षा के अंक नहीं थे या जिनके 10वीं और 12वीं के प्री बोर्ड के अंक नहीं थे, उन्हें भी प्रमोट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed