फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बाहरी राज्यों से आए लोगों की सूचना पर रेपिड रेस्पोंस टीम सक्रिय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
hapur news
बाहरी राज्यों से आए लोगों की सूचना पर रेपिड रेस्पोंस टीम सक्रिय
विज्ञापन

हापुड़। केरल समेत 10 हाई रिस्क राज्यों से लोगों के हापुड़ पहुंचने की सूचना से रेपिड रेस्पोंस टीम (आरआरटी) सक्रिय हो गई है। इन राज्यों से बिना टीकाकरण या आरटीपीसीआर जांच प्रमाण पत्र के जिले में आने पर पाबंदी है। केरल में तीन फीसदी से अधिक पॉजिटिविटी दर है, जो तीसरी लहर का केंद्र बन सकता है। ऐसे में निगरानी समितियों को एक्टिव करने के साथ ही रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड पर भी जांच तेज कर दी गई है।
महाराष्ट्र और केरल में शुरूआत से ही कोरोना का संक्रमण बेहद खतरनाक स्तर पर रहा है। दो लहर बीतने के बाद हापुड़ में अब संक्रमण कम है। लेकिन हाईरिस्क श्रेणी वाले 10 राज्यों से लोगों के यहां आने की सूचना लगातार मिल रही हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा इन राज्यों से आने वाले लोगों को हापुड़ समेत अन्य जिलों में सशर्त प्रवेश की अनुमति दी गई है। प्रवेश से पहले उन्हें कोरोना टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिखाना होगा या फिर तीन दिन पहले तक कराई आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए आरआरटी सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर इन राज्यों से आने वालों लोगों की जानकारी हासिल की जा रही है। इतना ही नहीं सीएमओ के आदेश पर इन स्थानों पर जांच का दायरा भी बढ़ाया गया है। निगरानी समितियों को एक्टिव रहने के आदेश दिए हैं।
इन राज्यों के लोगों को आरटीपीसीआर अनिवार्य
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, सिक्कम, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, से आने वाले लोगों के लिए टीकाकरण प्रमाण पत्र या आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य कर दी गई है। बिना इन प्रमाण पत्रों के यहां के लोगों को जिले में एंट्री नहीं मिल सकेगी।

पहचान न छुपाएं, स्वास्थ्य विभाग को करें सूचित-
10 राज्यों से आने वाले लोग अपनी पहचान न छुपाएं। क्योंकि इसकी जानकारी नहीं देने पर वह जिले में हजारों लोगों को बीमार कर सकते हैं। परिजन भी स्वास्थ्य विभाग को अवश्य जानकारी दें, ताकि उस व्यक्ति की जांच कर संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
- रेखा शर्मा, सीएमओ हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed