{"_id":"6102f8c68ebc3e3bfe1bfa1c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2231828175","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनी आबादी वाले क्षेत्रों में रोज होगी 1500 लोगों की कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनी आबादी वाले क्षेत्रों में रोज होगी 1500 लोगों की कोरोना जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनी आबादी वाले क्षेत्रों में रोज होगी 1500 लोगों की कोरोना जांच
हापुड़। जिले की घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अब प्रतिदिन 1500 लोगों की कोरोना जांच होंगी। इसके लिए दस टीमें गठित की गई हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है। खांसी, बुखार, जुकाम से पीड़ित मरीज अवश्य जांच कराने के लिए कहा है। जिले में दो हजार लोगों की रोजाना जांच का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल जिले में आठ एक्टिव मरीज हैं, जिनका उपचार जारी है।
कोरोना की दूसरी लहर से जिला लगभग बाहर आ चुका है। लेकिन दो दिन पहले छिजारसी टोल पर 6 नए मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिले के कई मोहल्ले बड़ी जनसंख्या वाले हैं, जहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी अनिवार्य रूप से नहीं कर रहे हैं। इन इलाकों को स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिकता पर जांच कराने का निर्णय लिया है।
सीएमओ कार्यालय से 10 टीमें गठित की गई हैं, ये टीमें घनी आबादी वाले इलाकों में लोगों की जांच करेंगी। इस दौरान संक्रमित मरीज के मिलने पर गाइडलाइन संबंधी कंटेनमेंट जोन आदि की कार्रवाई कर, संक्रमण को फैलने से रोका जाएगा। इन टीमों को प्रतिदिन 1500 लोगों की जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा जिलेभर में रोजाना दो हजार जांच का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
ये हैं घनी आबादी वाले मोहल्ले
बुलंदशहर रोड के मजीदपुरा, रफीकनगर, पीर बाउद्दीन, गूली, सिकंदरगेट, तगासराय, इंद्रगढ़ी, लज्जापुरी, आदर्शनगर, राजीव विहार, ईदगाह रोड के आसपास घनी आबादी रहती है, यहां टीमें जाकर लोगों की जांच करेंगी।
जिले में आठ एक्टिव मरीज
जिले में कोरोना संक्रमण का असर अभी जारी है। अस्पतालों में आठ मरीजों का उपचार चल रहा है। लेकिन राहत की बात यह है कि इन मरीजों में कोई भी गंभीर नहीं है।
रोजाना होंगी जांच, सावधानी बरतें लोग
जिले में घनी आबादी वाले इलाकों में रोजाना कोरोना की जांच होगी। इसके लिए टीमें गठित की जा चुकी हैं। रोजाना जिले में दो हजार से अधिक लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है। बुखार, खांसी होने पर जांच अवश्य करा लें।
- डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।