फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आंदोलन कर रहे 13 एंबुलेंस कर्मी बर्खास्त, ड्यूटी से गायब 81 को नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
hapur news
एंबूलेंस सेवा बहाल होने के बाद मरीज को ले जाते स्वास्थ्य कर्मी. - फोटो : HAPUR
आंदोलन कर रहे 13 एंबुलेंस कर्मी बर्खास्त, ड्यूटी से गायब 81 को नोटिस
विज्ञापन

हापुड़। मरीजों की जान आफत में डालकर हड़ताल पर डटे 13 एंबुलेंस कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग ने बर्खास्त कर दिया। वहीं इनके खिलाफ थाना देहात में तहरीर दी है। साथ ही ड्यूटी से गायब 81 कर्मियों को नोटिस जारी किया है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने महज चार घंटों के अंदर 49 ड्राइवरों की भर्ती की और सभी एंबुलेंस का संचालन शुरू कराया गया। पांच दिन बाद मरीजों को भी एंबुलेंस सेवा का लाभ मिला, इस दौरान कई गंभीर रोगियों को मेरठ रेफर किया गया। ।
पिछले एक सप्ताह से 6 सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर एंबुलेंस कर्मी आंदोलनरत हैं। बीते चार दिनों से कर्मियों ने एंबुलेंस का संचालन ही बंद कर दिया था। हालांकि मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा इन गाड़ियों की चाबियां स्वास्थ्य विभाग को दिला दी गई थी। डीएम, एडीएम समेत अन्य अफसरों ने एंबुलेंस कर्मियों से हड़ताल खत्म कर, काम पर लौटने की अपील की।
विज्ञापन

लेकिन एंबुलेंस कर्मी नहीं माने और हड़ताल पर डटे रहे। जिसके चलते गंभीर रोगियों की जान आफत में पड़ गई। शासन से एंबुलेंस सेवा बहाल कराने के आदेश जारी हुए साथ ही इसमें अड़चन पैदा करने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए। मरीजों की स्वास्थ्य सेवाओं को देखते हुए आंदोलनकारी 13 एंबुलेंस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ये 13 एंबुलेंस कर्मी अन्य कर्मियों को भी भड़का रहे थे। इनके खिलाफ थाने में तहरीर भी दी गई है। डीएम के आदेश पर एंबुलेंस सेवा को बहाल कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को महज 4 घंटे में ही 49 ड्राइवरों की भर्ती कर ली। परिवहन विभाग से अधिकारियों को बुलाकर इनके लाइसेंस का भी सत्यापन करा दिया गया। जिसके बाद बृहस्पतिवार को ही एंबुलेंस सेवा बहाल कराई गई।

नहीं रुकेगा एंबुलेंस का संचालन
एंबुलेंस सेवा संचालन के लिए चालकों की भर्ती हो चुकी है। एंबुलेंस सेवा बहाल करा दी गई है, मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इसमें अवरोध पैदा करने वालों पर कार्रवाई होगी।
- डॉ दिनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed