फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नकली खाद्य पदार्थ बेच रहे पांच दुकानदारों पर 9.5 लाख का जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
hapur news
नकली खाद्य पदार्थ बेच रहे पांच दुकानदारों पर 9.5 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

हापुड़। नकली खाद्य पदार्थ बेचकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले पांच दुकानदारों पर एडीएम कोर्ट द्वारा 9.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इन दुकानदारों के दूध, सरसों के तेल, रिफाइंड, मूंगफली गिरी के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए थे, जो अधोमानक पाए गए थे। फिलहाल एसीजेएम कोर्ट में इस प्रकार के 35 मामलों पर सुनवाई चल रही है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा पूर्व में कुछ दुकानदारों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। जिनकी रिपोर्ट अधोमानक मिली। इनकी सुनवाई एडीएम कोर्ट में चल रही थी। न्याय निर्णायक अधिकारी कोर्ट (एडीएम कोर्ट) द्वारा सुनवाई करते हुए पांच दुकानदारों पर 9.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिनमें आदर्शनगर स्थित सरवन कुमार पर (मूंगफली गिरी) दो लाख रुपये, केशवनगर से अमित कुमार पुत्र ऋषिपाल (दूध के सैंपल) पर डेढ़ लाख रुपये, गोयना के वंश एंटरप्राइजेज के (सरसों के तेल) पर दो लाख, श्वेतधारा डेयरी गजरौला के (दूध के सैंपल) पर ढाई लाख और चाहकमाल निवासी संजय कृष्ण गोयल (रिफाइंड का नमूना) पर डेढ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कोर्ट ने दुकानदारों से जुर्माना वसूलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले एक साल में 131 नमूने फेल, 45 लाख का जुर्माना
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल 267 नमूने लिए गए, जिसमें 59 नमूने अधोमानक पाए गए। इसके अलावा मिसब्रांड 33 और नियमों का उल्लंघन करने के चार मामले पाए गए। कुल मिलाकर 119 नमूने फेल हो गए। केवल 33 नमूने ही सुरक्षित पाए गए। इनमें से एडीएम कोर्ट 83 वाद दायर हुए, जिनमें से 74 वाद निर्णित हुए हैं। इनमें कुल 31.26 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही एसीजेएम कोर्ट में असुरक्षित नमूनों के 33 वाद दायर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अप्रैल से जून तक लिए 34 नमूने
वित्तीय वर्ष के बाद एक अप्रैल 2021 से जून के अंत तक 34 नमूने लिए गए, जिनमें से 12 की नमूने फेल हो गए। जिसमें नौ वादों में 4.17 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। दो वाद एसीजेएम कोर्ट में विचाराधीन हैं। कुल मिलाकर अभी तक 131 नमूने फेल हुए हैं।
त्योहारों पर लिए नमूने हुए फेल
विभाग द्वारा त्यौहारों और सामान्य दिनों में भी विभिन्न स्थानों पर छापे मारकर नमूने लिए जाते हैं। खासकर होली दिवाली पर विशेष रूप से अभियान चलाया जाता है। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाते हैं। पिछले दिनों फेल हुए नमूनों में सबसे अधिक दूध, पनीर, दूध से बनी मिठाईयां, मसाले, दाल, सरसों का तेल आदि नमूने शामिल हैं।

तेज होगी कार्रवाई
विभागीय अधिकारियों द्वारा जिले में समय समय पर दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाते हैं। विभाग की मंशा रहती है कि मिलावट खोरों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए अधिक से अधिक जुर्माना वसूला जाए।
- सतीश कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed