{"_id":"6101aef98ebc3e586170f5f9","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd223119263","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों से संक्रमित हो रहे छिजारसी टोल कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों से संक्रमित हो रहे छिजारसी टोल कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों से संक्रमित हो रहे छिजारसी टोल कर्मचारी
हापुड़। दूसरे प्रदेशों एवं सूबे के अन्य जिलों से से आ रहे लोगों से टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी संक्रमित हो रहे हैं। छिजारसी टोल पर मिले 6 मरीजों के संपर्क वाले लोगों की जांच कर कुछ अन्य लोगों के सैंपल भी एकत्र किए गए हैं। सीएमओ के आदेश पर जिले के समस्त टोल प्लाजा पर जांच कराई जा रही है।
पिछले 48 दिन से जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार घट रही थी। मंगलवार को छिजारसी टोल प्लाजा पर छह मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई तो चिंता बढ़ गई। इन मरीजों के संपर्क में आने वालों में संक्रमण के लक्षण नहीं मिले हैं। ऐसे में संदेह जताया गया है कि दूसरे राज्य या जिले से आने वाले लोगों के संपर्क में आने से ही उक्त टोल कर्मी पॉजिटिव हुए हैं। इन मरीजों में कोरोना संक्रमण के स्वरूप की पहचान के लिए सैंपल जांच को लैब भेज दिए गए हैं। इसके अलावा जिले के छिजारसी, गढ़, कुराना टोल टैक्स पर कर्मियों की जांच की जा रही है।
निगरानी समितियों को किया सक्रिय
कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी से स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया है। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांवों में संदिग्ध मरीजों को की तलाश कर, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को जानकारी देंगी।
विज्ञापन
बाहर से आने वालों पर रखी जाएगी नजर
जिले में दूसरे प्रदेशों से आने वालों लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सीएमओ ने ऐसे लोगों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को देने की अपील की है, ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।