फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

क्लस्टर अभियान में 4974 युवाओं को लगे टीके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अस्पताल में टीका लगवाने के लिये लगी महिलाओ की लाइन. - फोटो : HAPUR
क्लस्टर अभियान में 4974 युवाओं को लगे टीके
विज्ञापन

हापुड़। सोमवार को टीकाकरण के क्लस्टर अभियान में 4974 युवाओं और 45 वर्ष से अधिक 1266 लोगों ने टीका लगवाया। चार गांवों में चले इस अभियान में कुल 6240 को वैक्सीन लगी।
कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जिले में टीकाकरण जारी है। सोमवार को गांव असौड़ा में सर्वाधिक 2437 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके अलावा गांव दोयमी में 694, दादरी में 454, जोगीपुरा में 260 लोगों को टीके लगे। युवाओं ने सोमवार को जमकर उत्साह दिखाया।
विज्ञापन

कुल 6240 लोगों को टीके लगे, जिसमें 4974 युवाओं ने खुद को टीके लगवाए। युवाओं की बढ़ती उत्सुकता के कारण ही जिले में अब टीकाकरण तीन लाख के पार पहुंच सका है। गांवों में मंगलवार को भी क्लस्टर एक्टिविटी होगी, इसके अलावा शहरी क्षेत्र के पूर्व में निर्धारित बूथों पर भी टीकाकरण पहले की तरह ही जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूक हो रहे लोग
गांवों में लोग टीकाकरण को लेकर काफी उत्सुक है, वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार गांवों में क्लस्टर एक्टिविटी चलाई जा रही है। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
जिले में नहीं मिला संक्रमित, सक्रिय रह गए दो मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। जिले में सोमवार को लगातार पांचवें दिन कोरोना का कोई नया संक्रमित नहीं मिला। जबकि एक मरीज स्वस्थ घोषित होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक्टिव मरीजों की संख्या सिर्फ दो रह गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को 1659 लोगों की जांच की गई। इसमें एंटीजन से 884, आरटीपीसीआर से 771, ट्रूनेट से चार लोगों की जांच हुई। जिसमें कोई भी मरीज कोरोना संक्रमित नहीं मिला। एक्टिव दो मरीजों का उपचार जारी है।
----
पांचवें दिन भी कोरोना का मरीज नहीं मिला है, लोग सावधान रहें। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहें।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed