फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले के 40 गांव बनेंगे मॉडल, पार्क-जिम जैसी मिलेगी सुविधाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
hapur news
amar ujala - फोटो : amar ujala
जिले के 40 गांव बनेंगे मॉडल, पार्क-जिम जैसी मिलेगी सुविधाएं
विज्ञापन

हापुड़। जिले की 40 ग्राम पंचायत मॉडल के रूप में विकसित होंगी। प्रत्येक ब्लॉक से दस-दस ग्राम पंचायतों को चिन्हित किया जा रहा है। इनमें शहरों की तर्ज पर न केवल पार्क, ओपन जिम की व्यवस्था होगी जबकि ग्राम सचिवालय व ग्राम सेवा केंद्र भी बनेंगे। इनका विकास ग्राम निधि एवं सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट फंड से होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जल्द ही इन पंचायतों को विकसित करने का काम शुरू हो जाएगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि शासन की यह विशेष योजना है। मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में पहले चरण में 40 ग्राम पंचायतों का चयन जाएगा। इसमें प्रत्येक ब्लॉक के दस दस गांवों को चयनित होंगे। अधिकतर गांवों को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

इनमें अन्य ग्राम पंचायतों की तर्ज पर ग्राम सचिवालय, सामुदायिक शौचालय, ग्राम सेवा केंद्र, सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट आदि होंगे। साथ ही ओपन जिम, लाइब्रेरी, पार्क आदि सुविधाएं भी होंगी। इन सभी विकास कार्यों के लिए ग्राम निधि के दस-दस लाख रुपये का इस्तेमाल होगा। गांवों में सुविधाओं के साथ साथ इन्हें सुंदर भी बनाया जाएगा। इनमें साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा और नियमित रूप से सभी मार्गों, तालाबों की साफ सफाई होगी। जरूरत पड़ने पर सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की निधि का भी प्रयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों को बेहतर बनाने के लिए दूसरी योजनाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। ऑपरेशन कायाकल्प से इन गांवों में स्मार्ट कक्षाएं बनाई जाएंगी। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगवाए जाएंगे। गांवों के मुहानों पर साफ सफाई के साथ भव्य बनाया जाएगा। यहां पौधरोपण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed