{"_id":"60f879678ebc3e6d4d2a50c3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2226880160","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में नमाज, सामाजिक दूरी का पैगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में नमाज, सामाजिक दूरी का पैगाम
विज्ञापन
ईद के त्यौहार पर गले मिलते बच्चे
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों में नमाज, सामाजिक दूरी का पैगाम
हापुड़। पूरे जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई गई। इस दौरान ज्यादातर लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज घर पर ही पढ़ी। मस्जिदों में भी कोरोना प्रोटोकॉल के साथ नमाज आद की गई। मस्जिदों के बाहर पुलिस का पहरा रहा। नमाज के जरिए देश में अमन-चैन और सौहार्द बनाए रखने और देश में कोरोना और आतंकवाद के खात्मा की दुआ मांगी गई। लोगों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
हापुड़ में शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक में परंपरागत ढंग से बकरीद मनाई गई। कोरोना को देखते हुए लोगों ने शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन किया। बुधवार सुबह को नमाजियों ने अपनी सहूलियत के हिसाब से घरों में ही नमाज अदा की। इसके बाद पकवानों का लुत्फ लिया। घर में शीर बनाई गई। वहीं कई लोगों ने जरूरतमंदों को खजूर, कपड़े आदि बांटे। इस मौके पर शहर काजी मुफ्ती मकसूद ने सभी हापुड़वासियों को ईद की मुबारकबाद दी।
इस दौरान हापुड़ शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मस्जिदों में किसी तरह की भीड़ न हो, इसको लेकर शहर से लेकर देहात क्षेत्र की मस्जिदों के बाहर भारी पुलिसबल तैनात रहा। प्रमुख चौराहों से लेकर संवेदनशील स्थानों तक के चप्पे-चप्पे पर पुलिस नजर आई। डीएम अनुज सिंह, सीडीओ उदय सिंह, एडीएम जयनाथ यादव, एसडीएम सत्यप्रकाश, एसपी नीरज जादौन, सीओ वैभव पांडेय, ईओ एसके गौतम, एसएचओ सोमवीर सिंह ने भी शहर में गश्त की।
विज्ञापन
....
झूला झूलकर बच्चों ने की मस्ती
मुस्लिम आबादी क्षेत्रों में बकरीद को लेकर सुबह से ही चहल पहल दिखाई दी। यह रौनक देर शाम तक जारी रही। सिकंदर गेट में मेला लगने जैसा आलम रहा। बच्चे झूले, ठेले खोमचों पर खाने पीने की चीजें खाते भी दिखाई दिए। बच्चों में खूब उत्साह दिखा। नए-नए व रंगबिरंगे परिधान पहने बच्चों के शोर से गली मोहल्ले सराबोर रहे। दिनभर बच्चों की ठिठोली से गली मोहल्ले गूंजे रहे।
....
बाइकों पर युवाओं की रही धूम
बच्चों के साथ-साथ युवाओं में भी खासा जोश दिखा। युवा दोपहिया व चार पहिया वाहन लेकर सड़कों पर निकले रहे। शहर की सड़कों से लेकर आनंद विहार इलाके में स्टंट भी करते नजर आए। ईद के मौके पर अपनों के साथ सेल्फी लेने में भी युवा पीछे नहीं रहे।
मुनीश शर्मा 21 एचपीआर 09

ईद के त्यौहार पर गले मिलते बच्चे - फोटो : HAPUR